• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Fight Against COVID-19: कोरोना संक्रमण की लड़ाई में फिर फ्रंट पर आए BJP नेता, संसाधन जुटाने को दी विधायक निधि

  • April 18, 2021
Fight Against COVID-19: कोरोना संक्रमण की लड़ाई में फिर फ्रंट पर आए BJP नेता, संसाधन जुटाने को दी विधायक निधि
  • Fight Against COVID-19 in UP डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों तथा एक दर्जन से अधिक विधायकों ने अपनी निधि से एक-एक करोड़ रुपया चिकित्सीय संसाधन जुटाने के लिए दिए हैं।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी स्ट्रेन के काफी गति पकडऩे के दौरान संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के मंत्री तथा विधायक फ्रंट पर आ गए हैं। सूबे में कोविड-19 महामारी के चलते गंभीर होते हालात में आम लोगों को जरूरी चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए विधायक निधि देने की होड़ फिर से दिखने लगी है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई तेज हो चुकी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक अफसर और कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। संसाधनों की कमी न हो इसके लिए मंत्री तथा विधायकों ने भी अपनी निधि का मुंह खोल दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों तथा एक दर्जन से अधिक विधायकों ने अपनी निधि से एक-एक करोड़ रुपया चिकित्सीय संसाधन जुटाने के लिए दिए हैं।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिख कर निर्देशित किया है कि उनकी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये जारी कर दिए जाएं। इस रकम से प्रयागराज में अस्थायी आरटीपीसीआर जांच केंद्र बनाने, ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने, होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को दवाएं, ऑक्सीजन आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने पैतृक जिला कौशांबी के लिए भी 50 लाख रुपये जारी करने को कहा है, इससे भी जरूरी संसाधन जुटाए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी अपनी विधायक निधि से एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि कोविड महामारी से बचाव में खर्च करने की सहमति दी है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी मथुरा और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सीडीओ शाहजहांपुर को कोविड-19 महामारी से पीडि़तों के उपचार के लिए एक करोड़ रुपये उनकी विधायक निधि से अवमुक्त करने को कहा है।

प्रदेश में सबसे पहले विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक के अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये प्रदान करने के बाद अन्य मंत्रियों ने भी इस नेक सिलसिले को आगे बढऩा शुरू कर दिया है। लखनऊ कैंट क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपया कोविड संक्रमण से राहत दिलाने की सामग्री खरीदने के लिए दी है। उप चुनाव में जीत दर्ज करने वाले तिवारी ने लखनऊ के सीडीओ को विधायक राशि दान करने के लिए पत्र लिखा है।

लखनऊ से विधान परिषद स्नातक सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने अपनी विधायक निधि से सात जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा करने के साथ ही धनराशि भी आवंटित कर दी है। उन्होंने लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई व प्रतापगढ़ में अपनी विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए सातों जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसके साथ ही काम तेजी से करवाने का भी आग्रह किया है।

बीते वर्ष गत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण लाकडाउन लगने के बाद विधायकों व मंत्रियों में अपनी क्षेत्र विकास निधि से धनराशि देने की परंपरा शुरू हुई थी। बाद में महामारी से बचाव के लिए अस्पतालों में जरूरी चिकित्सीय व्यवस्थाएं करने के लिए सरकार ने 2020-21 की विधायक निधि निरस्त करने का फैसला लिया था।

 

Post navigation

Prev
Next
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन

‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन

  • October 13, 2026
‘हम एकजुट’, इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

‘हम एकजुट’, इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

  • October 13, 2026
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’

भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’

  • October 13, 2026
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

  • October 13, 2026
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, ‘टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को…’

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, ‘टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को…’

  • October 13, 2026
भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

  • October 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन October 13, 2026
  • मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा के अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स October 13, 2026
  • गागलहेड़ी रामलीला में दशरथ मरण और केवट लीला का भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम October 13, 2026
  • राम रसायन कथा के दूसरे दिन गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भक्तिमय हुआ माहौल October 13, 2026
  • सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी की 12 गाड़ियां और नकदी बरामद October 13, 2026
  • सहारनपुर में छठे दिन भी आशाओं का धरना जारी, 30 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग October 13, 2026
  • मिशन शक्ति: एक दिन की बीईओ बनीं छात्रा रानी, हिमांशी ने संभाली प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी October 13, 2026
  • नागल में छात्राओं के साथ पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का दिया संदेश October 13, 2026
  • मेला गुघाल में दिखा परंपरागत भारतीय खेलों का रोमांच, 750 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा October 13, 2026
  • ‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन October 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021