ईवीएम भंडाफोड़ यात्रा का सहारनपुर पहुंचने पर किया जाएगा भव्य स्वागत

ईवीएम भंडाफोड़ यात्रा का सहारनपुर पहुंचने पर किया जाएगा भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारी।

नागल। बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक मोहकम सिंह ने कहा कि बामसेफ के राष्ट्रीयक संयोजक वामन मेसराम के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही ईवीएम भंडाफोड़ राष्ट्रव्यापी परिवर्तन यात्रा का कस्बा नागल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

जिला संयोजक मोहकम सिंह आज जीटी रोड स्थित नीरज धीमान के आवास पर पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कल (आज) यात्रा के नागल पहुंचने पर जोरदार स्वागत करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव नीरज धीमान ने कहा कि 8 अक्टूबर 2013 के निर्णय से स्पष्ट है कि ईवीएम में हेराफेरी संभव है तथा ईवीएम में हेराफेरी के जिम्मेदार राजनीतिक दल हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार बौद्ध ने कहा कि जनता की आंखों में धूल झोंककर कांग्रेस व भाजपा ईवीएम के माध्यम से लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने सभी से 8 जून को सहारनपुर के बामियान बुद्ध विहार में पहुंचने की अपील की। वार्ता के दौरान साधूराम, संदीप बौद्ध, इसरार, नीटू, शहजाद अहमद, डा. सोनू, जयपाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे