नकुड़ में भगवान कान्हा की छठी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, भंडारे में उमड़ी भीड़

नकुड़ में भगवान कान्हा की छठी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, भंडारे में उमड़ी भीड़
कान्हा की छठी के अवसर पर श्री रघुनाथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करती महिलाएं।

नकुड़, 10 सितंबर। नगर के मोहल्ला चौधरियान स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण (कान्हा) की छठी का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा।

कान्हा की छठी के अवसर पर दोपहर में भगवान को घी-दधि का भोग लगाया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सुधीर कुमार मित्तल, सुधीर गोयल, सभासद वरुण मित्तल, संतोष शर्मा, विजेंद्र शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, राजकुमार, सुशील कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Leave a Reply