पहलगाम की घटना के विरोध में पार्षदों ने प्रदर्शन कर फूंका आंतकवाद का पुतला

पहलगाम की घटना के विरोध में पार्षदों ने प्रदर्शन कर फूंका आंतकवाद का पुतला
  • सहारनपुर में आतंकवाद का पुतला फूंकते पार्षद।

सहारनपुर। पहलगाम की घटना के विरोध में आज पार्षदों ने सपा महानगर प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर आंतकवाद का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मृतकाश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

आज सपा महानगर प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में  नगर निगम के पार्षद पुल खुमरान पर एकत्र हुए तथा पहलगाम की आतंकी घटना के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के पुतले को जूतों से पीटकर आग के हवाले किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार के साथ पूरा देश है। हमें आतंकवाद एवं पाकिस्तान का खात्मा चाहिए। आज पूरा देश बेहद पीड़ा के दौर से से गुजर रहा है। जिस तरह आतंकवादियों ने हमारे देश के नागरिकों की हत्या की है उसे देश का प्रत्येक नागरिक बर्दाश्त नहीं कर सकता। देश की जनता इस जघन्य अपराध का बदला चाहती है। पार्षद अहमद मलिक, पार्षद नितिन जाटव, पार्षद फहाद सलीम और वरिष्ठ समाजसेवी सरदार जी. एस. बब्बर ने केंद्र सरकार से मृतकाश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

इस मौके पर सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी, पार्षद हाजी गुलशेर, पार्षद अब्दुल खालिक, पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद डा. मोहतसीन, पार्षद डॉ. एहतेशाम, पार्षद फराज अंसारी, पार्षद हाजी नूरआलम, पार्षद कलीम, पार्षद भूरा मालिक, पार्षद इमरान सैफी, सरदार गुरविंदर सिंह बजाज, पार्षद मेनपाल, पार्षद स्वराज, पार्षद फजलुर्रहमान, पार्षद परवेज, सरदार मनदीप सिंह, सरदार रॉक फ्रेडीस, मनप्रीत सिंह, स. रौनक अरोड़ा, स. दिलजीत सिंह, अली मुखिया, सैयद जाहिद, डॉ माजिन, बाबा अंसारी, सरदार जोगिंदर सिंह बंटी मौजूद रहे।


विडियों समाचार