Corona World LIVE: अमेरिकी विश्वविद्यालय ने स्वचालित और सस्ते वेंटिलेटर का किया निर्माण

Corona World LIVE: अमेरिकी विश्वविद्यालय ने स्वचालित और सस्ते वेंटिलेटर का किया निर्माण

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इसी को देखते हुए स्पेन ने एक आदेश जारी कर कहा है कि अंतिम संस्कार में तीन लोग से ज्यादा नहीं शामिल होंगे। वहीं, चीन में 48 ने मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में स्पेन में 913 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 7000, इटली में 812 मौतों के साथ 11000 और फ्रांस में 418 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 3000 के पार हो गई है। इस जानलेवा वायरस की वजह से दुनियाभर में अब तक साढ़े सात लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।  यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट…

दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। 180 से ज्यादा देशों में करीब सात लाख 85 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। अब तक 37 हजार 797 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, एक लाख 65 हजार 387 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। कोरोना वायरस के कहर से अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश भी त्राहिमाम कर रहा है। अमेरिका में इस वायरस से अब तक 3163 लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयार्क अमेरिका का ‘वुहान’ बनता जा रहा है। सबसे ज्यादा संक्रमण के एक लाख 64 हजार 121 मामले अमेरिका में ही सामने आए हैं। यह आंकड़ा चीन (81 हजार 518) से दोगुना है। वॉशिंगटन में लोगों को घर में ही रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इसका उल्लंघन करने पर करीब 3.7 लाख जुर्माना (पांच हजार डॉलर), 90 दिन जेल या फिर दोनों हो सकती है।  अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने कहा कि हर दिन हम एक लाख सैम्पल की जांच कर रहे हैं। वहीं इटली के प्रधानमंत्री ने लंब समय तक लॉकडाउन में रहने के लिए लोगों से तैयार रहने को कहा है।

अमेरिकी विश्वविद्यालय ने स्वचालित और सस्ते वेंटिलेटर बनाए

  • दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण वेंटिलेटर की मांग में इजाफा के बीच टेक्सास के एक विश्वविद्यालय ने स्वचालित और  हाथ में लेकर उपयोग किए जा सकने वाले, सस्ते श्वसन उपकरण बनाए हैं जिनका जल्द ही इस्तेमाल किया जाएगा।
  • जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर के 175 से अधिक देशों और क्षेत्रों में कोविड-19 से 7,82,365 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक इस संक्रमण के कारण 37,582 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • पूरे अमेरिका के अस्पतालों में वेंटिलेटरों की कमी है। कुछ चिकित्सा उपकरण निर्माता आपूर्ति तेज करने को तैयार हुए हैं।

लंदन के लंकाशर क्लब के चेयरमैन डेविड हॉजकिस की कोरोना वायरस से मौत

  • लंदन के लंकाशर काउंटी क्रिकेट क्लब के चेयरमैन डेविड हॉजकिस की खतरनाक कारोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। वह 71 वर्ष के थे।
  • लंकाशर ने अपने अधिकारिक बयान में उनके निधन का कारण नहीं दिया है, लेकिन क्लब के प्रवक्ता ने ‘प्रेस एसोसिएशन’ को बताया कि उनकी मौत कोरोना वायरस से संबंधित थी।
  • क्लब ने बयान में कहा कि परिवार की घोषणा के बाद बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि इसके चेयरमैन डेविड हॉजकिस का निधन हो गया है।

स्पेन में अंतिम संस्कार के लिए अब तीन ही लोग एकत्र हो पाएंगे

  • वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच स्पेन ने अंतिम संस्कार में अधिक लोगों के एकत्रित होने और घरों पर जाकर शोक व्यक्त करने पर रोक लगा दी है। वै
  • नए आदेशानुसार, अंतिम संस्कार के लिए अब तीन से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो पाएंगे।
  • लोगों को नियंत्रित रखने के लिए देशभर में 11 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है।ॉ
  • स्पेन में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अभी तक 7,340 लोगों की जान जा चुकी है।

चीन में 48 नए मामले सामने आए

  • कोरोना वायरस के संकट से उबर रहे चीन में 48 नए मामले सामने आए हैं।
  • स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि चीन में कोरोनो वायरस के 48 नए मामले विदेशों से आए हैं।
  • इस वायरस से प्रभावित हुबेई प्रांत में एक और मरीज की मौत के साथ मृतकों की संख्या 3,305 तक पहुंच गई है।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कहा कि चीनी भूभाग पर सोमवार को कोविड-19 का कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया है जो घरेलू स्तर पर फैला हो।

अमेरिका में 3000 से अधिक मौतें

  • समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक अमेरिका में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3000 से अधिक हो गई।

इटली में बढ़ा लॉकडाउन

  • इटली में हालत को देखते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है, एएफपी के मुताबिक यह कम से कम 12 अप्रैल तक रहेगा।

विश्व में 37000 से अधिक मौतें

  • दुनियाभर में 24 घंटे में 3500 से अधिक मौतों के साथ मृतकों की संख्या 37000 से अधिक हो गई है।

इटली में एक लाख से अधिक संक्रमित

  • अमेरिका के बाद अब इटली में भी संक्रमितों की संख्या एक लाख से अधिक हो चुकी है। यहां पर पिछले 24 घंटे में 812 मौतों के साथ मृतकों की कुल संख्या 11591 हो गई है।

फ्रांस में 3000 मौतें

  • फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 418 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 3024 हो गई है। फ्रांस में अब तक 44,550 मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें 7927 लोग ठीक हुए हैं।

यहां पढ़ें 30 मार्च (सोमवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़े 29 मार्च (रविवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 28 मार्च (शनिवार) के सभी अपडेट्स 
यहां पढ़ें 27 मार्च (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स  

यहां पढ़ें 26 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 25 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 24 मार्च (मंगलवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 23 मार्च (सोमवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 22 मार्च (रविवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 21 मार्च (शनिवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 20 मार्च (शुक्रवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 19 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 18 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 11 से 17 मार्च तक के सभी अपडेट

.social-poll {margin:0px auto;width:300px;} .social-poll .poll-wrapper {box-sizing: border-box;}
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे