नवादा रोड पर जल निकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य शुरु
- सहारनपुर में गेंती चलाकर नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ करते महापौर डॉ.अजय कुमार व अन्य।
सहारनपुर। नवादा रोड वार्ड 10 में आज महापौर डॉ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई व नगरायुक्त शिपू गिरि ने नारियल फोड़कर व गंेती चलाकर आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस नाले के निर्माण से नवादा रोड के लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य है, इससे जहां नवादा रोड पर पानी की निकासी होने से लोगों को राहत मिलेगी वहीं लोगों का जीवन स्तर भी ऊंचा उठेगा और आवागमन में भी क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत से काजीपुरा कब्रिस्तान के सामने से सर्किट हाउस रोड तक नाले का निर्माण होने जा रहा है। इससे वर्षो से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान होगा। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन और सहयोग से सहारनपुर में जलभराव की समस्या हल करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
पूर्व विधायक जगपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा व पार्षद दिग्विजय चैहान ने कहा कि क्षेत्र में सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य कराये जा रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने महापौर का पगड़ी पहनाकर और सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम नगरायुक्त शिपू गिरि, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद दिग्विजय चैहान, संजय सैनी, वीरेंद्र उपाध्याय, सोपिन पाल, मोहरसिंह, पार्षद प्रतिनिधि राकेश कल्याण, नामित पार्षद मुरारी खेतवाल, मंडल अध्यक्ष जोगिंदर लाला, भाजपा के विनोद कश्यप, संदीप रावत, राकेश राणा तथा क्षेत्र के रियासत, पिंटू जुनेजा, गौरव त्यागी, सुलेमान प्रधान, मास्टर ज्योतिलाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।
