बाबा साहेब की जयंती पर भाजपा ने किया  सम्मेलन का आयोजन

बाबा साहेब की जयंती पर भाजपा ने किया  सम्मेलन का आयोजन
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित नगर विधायक।

सहारनपुर। भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मलेन का आयोजन किया, इस दौरान बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। गढ़ी मलूक स्थित एक सभागर में आयेजित सम्मेलन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। सम्मेलन का आयोजन किया गया।

नगर विधायक राजीव गुंबर व महानगर  अध्यक्ष शीतल ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है। आज का भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, बाबा साहेब के आदर्शों/समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और सबके लिए समान अवसर को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है हमारी सरकार बाबा साहब के पंच तीर्थ एवं बाबा साहब से जुड़े हुए समय समस्त स्मृतियों को सम्मान देने का काम कर रही है।

महापौर डॉक्टर अजय सिंह, विधायक देवेंद्र निम एवं पूर्व महापौर संजीव वालिया ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे।  कार्यक्रम में पार्षद संजीव कर्णवाल, बाल्मीकि समाज के अध्यक्ष विनोद घावरी, जय राम गीतम  भाजपा महामंत्री ललित कटारिया उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा की गई। कार्यक्रम में गणमान्य संत  समाज मंच पर उपस्थित रहा उन्होंने सभी अतिथियों वो समाज को आशीर्वाद दिया।

संत किरण दासजी, रामकुमार दस्ती, महावीर दास, सतीश दास, सुरेंद्र दास, ओमप्रकाश कटारिया, बाबूराम, किरात दास, राजपाल हरिद्वार वाले, राजेश दास, रामकुमार रहे। महानगर महामंत्री किशोर शर्मा,  नितिन परमार, महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अंकित जाटव सामाजिक कार्यकर्ता, सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप शर्मा, मानवेंद्र भारद्वाज, राजेश जौहरी, गोपाल मेंहदीरत्ता मयंक धींगडा, राजेश वालिया, सागर कटारिया, कैलाश नामदेव युवा एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।


Leave a Reply