नगर व क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं और सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

नगर व क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं और सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस
  • अधिकारियों ने कोतवाली परिसर में पुलिस के जवानों के साथ संविधान की शपथ ली।

देवबंद: नगर व क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं और सरकारी कार्यालयों में संविधान दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही कोतवाली परिसर में सीओ रामकरण सिंह ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक स्वर में प्रस्तावना को दोहराया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं पुलिस जवानों के साथ संविधान की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस के जवानों को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन सिंह और थाना प्रभारी हद्रय नारायण सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए गए कानून के तहत आज हम लोग जनता की सेवा करते हैं। हम सबको बखूबी संविधान का पालन करना चाहिए तथा आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सब का फर्ज बनता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से सीख लें तथा इमानदारी पूर्वक काम करें। मौके पर कई पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

उधर, नगर के श्रीराम कृष्ण योगासन इंटर कॉलेज में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने की, अध्यापिका श्रीमती ममता वर्मा द्वारा समस्त विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को संविधान के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास के साथ शपथ ग्रहण कराई गई।

इस अवसर पर राधेश्याम राणा, ममता वर्मा एवं अरुण कांति चक्रवर्ती ने भारतीय संविधान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, विभाजन के बाद 26 नवंबर सन 1949 में भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया, लोकसभा राज्यसभा संसद प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भारतीयों के मूल कर्तव्य एवं मौलिक अधिकारों के संबंध में जानकारी दी।

भारतीय संविधान में सन 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया, संविधान सभा की समितियों का गठन किया गया प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघ शक्ति समिति जवाहरलाल नेहरू प्रांतीय संविधान समिति एवं संविधान समिति सरदार वल्लभभाई पटेल संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रारूप समिति डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं झंडा समिति जेबी कृपलानी विभिन्न समितियों के माध्यम से 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ।

भारतीय संविधान 26 जनवरी सन 1950 को लागू किया गया भारतीय संविधान में न्यायालय विधायिका एवं कार्यपालिका सहित चैथे स्तंभ का भी विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों शिक्षक शिक्षणेतर कर्मचारी प्रधानाचार्य सहित सभी ने प्रार्थना स्थल पर शपथ ग्रहण की।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे