कांग्रेस नेताओं ने लगाया हाऊस अरेस्ट करने का आरोप
घर पर रहकर मनाया काला दिवस
सहारनपुर। वोट चोरी के आरोपों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किए जाने का कांग्रेस ने आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इसके विरोध में गुरुवार को काला दिवस मनाया।
कांग्रेस के अनुसार दिल्ली में प्रस्तावित संसद से निर्वाचन सदन मार्च में शामिल होने के लिए जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों को रवाना होना था। आरोप है कि पुलिस ने बुधवार शाम से ही पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के घरों पर निगरानी बढ़ाकर उन्हें हाउस अरेस्ट करना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा के गांव स्थित आवास तथा महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के निवास पर पुलिस की घेराबंदी किए जाने की बात कही गई है। कांग्रेस के मुताबिक, संदीप सिंह राणा जनपद में मौजूद नहीं होने के कारण उन्हें हाउस अरेस्ट नहीं किया जा सका। कांग्रेस ने जिन नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा किया है, उनमें पूर्व विधायक मसूद अख्तर, मनीष त्यागी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य चैधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी व प्रवीण चैधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, एससी-एसटी विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, देवबंद शहर अध्यक्ष अब्दुल्लाह कुरैशी, हरिओम मिश्रा और मुनीष सहगल आदि शामिल हैं।
वहीं हाउस अरेस्ट किए गए सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर काला दिवस मनाया और नारेबाजी की। प्रदर्शन में अनुज शर्मा, सुखविंदर कौर, पल्लवी अरोड़ा, गौरव वर्मा, राजन बिरला, हरिओम ठाकुर, राम प्रीत, अजय गुर्जर, सलमान इदरीसी, मनजीत गोल्डी, मनजीत कोका, अश्वनी शर्मा, अंजू रमेश, गगनदीप वालिया और राजीव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
