शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं. बंगाल चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद आज शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके लिए पार्टी की ओर से कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ आज बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है.

बंगाल में स्टार प्रचारक थे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ को बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी स्टार प्रचारक बनाया था. सीएम योगी ने इस दौरान राज्यभर में 19 जनसभाएं और तीन रोड शो किए थे. उन्हें सुनने के लिए बंगाल में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती थी. सीएम योगी का स्ट्राइक रेट भी काफी अच्छा रहा है. सीएम योगी ने बंगाल की 22 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था, जिनमें से 19 सीटों पर बीजेपी की जीत का कमल खिला है.

यूपी से 54 बड़े नेता होंगे शामिल

सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक में इस समारोह में शामिल होंगे. दोनों उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को ही कोलकाता पहुँच गए थे. भाजपा ने यूपी के 54 बड़े नेताओं को इस समारोह में आमंत्रित किया है जिन्होंने चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में ज़मीन पर उतर मेहनत की थी.

बंगाल में आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में यूपी समेत एनडीए शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन बंगाल में बेहद ऐतिहासिक हैं क्योंकि राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और वो भी पूर्ण बहुमत के साथ. बंगाल की जीत से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

Leave a Reply