कांवड़ सेवा शिविरों का मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा के दिए विशेष निर्देश

कांवड़ सेवा शिविरों का मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा के दिए विशेष निर्देश
सहारनपुर में कांवड़ शिविर में अधीनस्थों को दिशा-निर्देश देते मुख्य अग्निशमन अधिकारी।

सहारनपुर। कांवड़ तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए लगाए गए विभिन्न सेवा शिविरों का बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविरों में आग से बचाव के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया तथा उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने शिविरों में भोजन तैयार कर रहे हलवाइयों और सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाना बनाते समय अपने पास पर्याप्त मात्रा में पानी और रेत अवश्य रखें, ताकि आग लगने की स्थिति में तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।

प्रताप सिंह ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सेवा के साथ-साथ सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने सभी शिविर संचालकों से अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत फायर सर्विस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी सेवा शिविर संचालक अग्नि सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सकुशल संपन्न हो सके।

प्रताप सिंह ने यह भी बतायाकी जैसे की कोई घटना होती है तो बड़ा दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाता। उन्होंने उसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। मोटरसाइकिल दमकल की गाड़ियां लगाया गई है जो हर छोटी से छोटी जगह पहुंच सकती है। जनपद में मोटरसाइकिल दमकल विभाग की गाड़ियां पर्याप्त मात्रा में ग्रस्त कर रही है। हर शिविर के आगे दमकल विभाग की मोटरसाइकिल गाड़ियां लगाई गई है ताकि कोई घटना हो तो उसे पर तुरंत काबू पाया जा सके।