तीतरों : दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले दो पर मुकदमा दर्ज

तीतरों : दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले दो पर मुकदमा दर्ज

तीतरों। हिन्दू संगठन से जुड़े होने का दबाव बनाकर एक व्यक्ति से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने पीड़ित को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी देकर उससे रकम वसूली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने थाने में दी शिकायत में बताया कि आरोपी स्वयं को हिन्दू संगठन से जुड़ा बताते हुए लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि युवकों ने झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और प्रतिष्ठा खराब करने का भय दिखाकर पैसे की मांग की। शिकायत के अनुसार, डर और दबाव के चलते पीड़ित ने आरोपियों को रकम भी दी।

Titro FIR 2

पीड़ित का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण वह काफी परेशान हो गया था। बाद में उसने साहस जुटाकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद व्यक्तियों समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply