• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

ब्राजील ने भारत से Covaxin की खरीद पर हंगामे के बीच फिलहाल रद किया सौदा, मुश्किल में फंसे राष्ट्रपति बोल्सोनारो

  • June 30, 2021
ब्राजील ने भारत से Covaxin की खरीद पर हंगामे के बीच फिलहाल रद किया सौदा, मुश्किल में फंसे राष्ट्रपति बोल्सोनारो
विज्ञापन
विज्ञापन
  • ब्राजील में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन(Covaxin) को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच ब्राजील की सरकार ने घोषणा की है कि वैक्सीन डील में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के बीच भारत बायोटेक की कोवैक्सी की डील को फिलहाल रद कर दिया है।

ब्रासीलिया। ब्राजील में भारत की वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की खरीद को लेकर मचे तूफान के बीच वहां की सरकार ने कोवैक्सीन के साथ डील को स्थगित कर दिया है। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ इस वैक्सीन डील में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के बीच ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की है कि उनका देश भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की 2 करोड़ डोज खरीदने के लिए 324 मिलियन अमरीकी डॉलर के अनुबंध को निलंबित करने जा रहा है। संघीय नियंत्रक जनरल (सीजीयू) वैगनर रोसारियो के प्रमुख स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा के साथ मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जांच एजेंसी वैक्सीन खरीद की प्रक्रिया की जांच करेगी।

दरअसल, कोवैक्सीन खरीद मामले में ब्राजील की जायर बोल्सोनारो सरकार ऊंची कीमत पर कोवैक्सीन सौदा करने को लेकर उलझती दिख रही है। विवाद में जब राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर सवाल उठे तो उन्हें सामने आकर सफाई देनी पड़ी। लेकिन इसके बादवूज मामला शांत नहीं हुआ। ब्राजील के एक सीनेटर ने जायर बोल्सोनारो के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इस मामले में उन पर वैक्सीन खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की गई है।

ब्राजील में पहले ही राष्ट्रपति बोल्सोनारो के खिलाफ महामारी से निपटने में नाकाम रहने पर जांच चल रही थी। अब जांच कमिटी भारत बायोटेक के साथ कोवैक्सीन की खरीद में अनियमितताओं की भी जांच कर रही है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक(Bharat Biotech) के साथ 1.6 बिलियन रियास (करीब 32 करोड़ डॉलर) में वैक्सीन की 2 करोड़ डोज खरीदने का सौदा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो ने पूरे मुद्दे पर बोलते हुए कहा था कि ब्राजील ने भारत बायोटेक की वैक्सीन के लिए कोई पैसे नहीं दिए और न ही वैक्सीन का डोज रिसीव किया। राष्ट्रपति ने कहा था कि हमने कोवैक्सीन पर एक प्रतिशत भी खर्च नहीं किया। हमें कोवैक्सीन की एक डोज नहीं मिली तो भ्रष्टाचार कहां है?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

  • October 28, 2026
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान

यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान

  • October 28, 2026
‘PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश’ केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?

‘PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश’ केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?

  • October 28, 2026
MLC चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, बोले- EVM हो या बैलेट पेपर, नतीजा जीरो ही रहेगा

MLC चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, बोले- EVM हो या बैलेट पेपर, नतीजा जीरो ही रहेगा

  • October 28, 2026
‘बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते’, वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह

‘बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते’, वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह

  • October 28, 2026
बदायूं में मंदिर कमेटी के खिलाफ दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़े

बदायूं में मंदिर कमेटी के खिलाफ दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़े

  • October 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • MLC चुनाव में कांग्रेस की सीटों पर PM मोदी का तंज, पूछा- बताइए 28 सीटों में कितनी जीती? October 28, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान तेज, 1 नवंबर को बरेली में पदयात्रा करेंगे नितिन नवीन October 28, 2026
  • केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी समेत कैबिनेट के 4 बड़े फैसले October 28, 2026
  • ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली को ऐतिहासिक बनाएगी सहारनपुर कांग्रेस October 28, 2026
  • गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब ने वितरित किया प्रसाद October 28, 2026
  • पेंशनर्स को बैंकिंग सुविधाओं और साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए तरीके October 28, 2026
  • सहारनपुर में पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, लगेगा पांच हजार रुपये तक जुर्माना October 28, 2026
  • मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन में श्रीचंद की ऐतिहासिक जीत, सपा प्रत्याशी को 13,260 वोटों से हराया October 28, 2026
  • नकुड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, नकदी और चोरी की बाइक बरामद October 28, 2026
  • फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई), नई दिल्ली द्वारा प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ‘भेषज शिक्षा रत्न–2026’ से सम्मानित October 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021