गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में भाजपा करेगी कार्यक्रमों का आयोजन
कार्यशाला में की आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा पर तय की आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया।
दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने बताया कि 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को वाराणसी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता गुरु रविदास मंदिरों में जलाभिषेक, आरती एवं अमृत वचनों का श्रवण करेंगे। साथ ही डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम को भी गति दी जाएगी। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि 29 जुलाई से 31 अगस्त तक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर रविदास मंदिरों में संतों व गुरुओं से संपर्क कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, विजयपाल सिंह, विजय त्यागी, जिला महामंत्री राकेश सैनी व विपिन चैधरी, कार्यक्रम संयोजक संदीप शर्मा, सहसंयोजक संजय सूर्य सहगल, राजकुमार छोटन, हंसराज गौतम, जिला मीडिया प्रभारी सन्नीदेव चैधरी, जिला उपाध्यक्ष किशोर चौधरी, चंद्रपाल राणा, विजेंद्र चैधरी, रक्षा नामदेव, जिला मंत्री सारिका, अभिषेक त्यागी, नीरज चौधरी, राहुल चौधरी, सोनित कश्यप, सुभाष धीमान, मांगेराम सैनी सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
