अनिल भारद्वाज लगातार दूसरी बार बने रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी के अध्यक्ष

अनिल भारद्वाज लगातार दूसरी बार बने रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी के अध्यक्ष
सहारनपुर में कार्यभार ग्रहण करते रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी के अध्यक्ष।

सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मनी का पांचवां इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में रो. अनिल भारद्वाज ने लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। रो. लोकेश चैहान ने सचिव तथा रो. विनीत चैहान ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभाला।

इस दौरान क्लब के नए सदस्यों का सदस्यता ग्रहण एवं पिनिंग समारोह भी आयोजित किया गया। रेलवे रोड स्थित पंजाब होटल कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदे मातरम्, दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। वरिष्ठ सदस्य रो. शील एरन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रोटरी के सेवा और मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में रो. अनिल भारद्वाज ने लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। रो. लोकेश चैहान ने सचिव तथा रो. विनीत चैहान ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस दौरान क्लब के नए सदस्यों का सदस्यता ग्रहण एवं पिनिंग समारोह भी आयोजित किया गया।

अध्यक्ष रो. अनिल भारद्वाज ने कहा कि क्लब की उपलब्धियां सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास और सेवा-भाव का परिणाम हैं। उन्होंने नए रोटरी वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास एवं जनकल्याण से जुड़े सेवा प्रकल्पों को और गति देने का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि रो. महेंद्र पाल गुप्ता ने सदस्य विस्तार, नेतृत्व विकास और सेवा परियोजनाओं पर विचार व्यक्त करते हुए घोषणा की कि रोटरी वर्ष 2027-28 में उनके डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यकाल के दौरान रो. अनिल भारद्वाज को जोन-22 का असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया जाएगा। घोषणा पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. राजपाल सिंह ने कहा प्रत्येक रोटेरियन का जीवन दर्शन है। वहीं असिस्टेंट गवर्नर रो. दीपक सचदेवा ने क्लब की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का विश्वास जताया।

महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पोलियो उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की अग्रणी संस्था बताया।कार्यक्रम में रो. ज्योति मेहता ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया, जबकि रो. विनीत चैहान ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी रो. राकेश सपरा ने किया। समारोह में विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ रोटेरियनों सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।