विद्युत विभाग की बडी लापरवाही………………

विद्युत विभाग की बडी लापरवाही………………
विद्युत पोल पर लगे बोर्ड में लगी आग
  • दारूलउलूम के निकट दो खम्बो में उतरा करंट, मची अफरा तफरी, बाल बाल बचे छात्र

देवबंद : विद्युत विभाग के अधिकारी शासन की कडी चेतावनी के बाद भी अपनी कार्यशैली में सुधार नही ला रहे है। इसी लापरवाही के कारण एक बडी घटना होने से बच गई। दारूलउलूम के निकट लगें दो वि़द्युत खम्बो में करंट उतरने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। शाम के समय उक्त स्थान पर सैकडों मदरसा छात्रो की भीड रहती है। जिससे बडा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार दारूलउलूम के गेट के सामने सडक पर बराबर बराबर लगे दो वि़द्युत पोलो में करंट उतर गया। इससे उस पर लगे फ्लेक्स के लोहे का फ्रेम भी लाल हो गये। लोगों की नजर उस पर पडी तो उन्होने शोर मचाते हुए आस पास घुम रहे मदरसा छात्रों को दूर भगाया। जिसके चलते संस्था के दरबान ने लाईनमेन को फोन कर इसकी जानकारी दी। जिसके काफी देर बाद बिजली बंद की गई। उसके बाद विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और पोल से सट रहे तारोें को अलग किया। लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी इन खंभो में करंट उतर चुंका है। जिससे इलाके के जेई और लाईनमेन को अवगत कराया गया लेकिन लापरवाही के चलते इसे ठीक नही कराया गया। यदि इस पर किसी का ध्यान न जाता तो मदरसा छात्र इसकी चपेट में आ सकते थे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे