संसद में सनातन आस्था के अपमान के विरोध में बजरंग दल ने फूंका पुतला

संसद में सनातन आस्था के अपमान के विरोध में बजरंग दल ने फूंका पुतला
सहारनपुर में सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता।

सहारनपुर। संसद परिसर में साधु वेश धारण कर श्रीराम मंदिर के चढ़ावे को लेकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में आज बजरंग दल, महानगर ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया विरोध दर्ज किया। आज बंजरंग दल के कार्यकर्ता रामलीला मैदान, हकीकत नगर में एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

इस अवसर पर बजरंग दल, मेरठ प्रांत सह संयोजक हरीश कौशिक ने कहा कि ष्संत समाज और सनातन आस्था का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। धर्म का उपहास करने वालों को देश की जनता उचित जवाब देगी।

बजरंग दल के महानगर संयोजक ललित शर्मा  ने कहा कि श्रीराम मंदिर और संत समाज करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केंद्र हैं। संसद जैसी गरिमामयी संस्था में इस प्रकार का कृत्य अत्यंत निंदनीय है। बजरंग दल ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से हमेशा विरोध करता रहेगा जिसमें मुख्य रूप से महानगर मंत्री रविश कांबोज, जिला मंत्री देवबंद आकाश चैधरी,महानगर सह मंत्री शानू पंडित,शिवा गांधी, नितिन पंडित, आदित्य,  बसंत, शुभम, सचिन, चंदन, विशु, शुभम, जय,अंतिश, मन्नी , विष्णु, विशाल गोयल,आलोक, रोहित, दिव्यांश  सहित विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।