उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियों नें जीते पदक

उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियों नें जीते पदक
सहारनपुर में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करते खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक।

सहारनपुर। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर खिलाड़ियों को सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव अभिषेक चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे सहारनपुर के योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कांस्य, समर चैधरी ने कांस्य, नैतिक कनिष्ठ ने रजत, अभिनव ने स्वर्ण, अभिराज चैधरी ने स्वर्ण और कांस्य पदक, अभिषेक चैधरी ने स्वर्ण, प्रियंका चैहान ने स्वर्ण, आन्या ने स्वर्ण, विहान ने स्वर्ण, रैन बाहिया ने स्वर्ण, अभिषेक चैधरी ने स्वर्ण, पार्वी धीमान ने रजत, आयुषी ने रजत, अनमोल कौशिक ने रजत, कृष्णा ने रजत, शिवांश ने रजत, भावेश कटारिया ने रजत, आयुष ने रजत पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत समारोह में सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी खेल भावना की सराहना की।

उन्होने कहा कि खिलाडियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। यह जीत जिले के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होने ताइक्वांडो कोच प्रियंका चैहान व ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव अभिषेक चैधरी को भी शुभकामनाए दी। खिलाड़ियों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी, क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा, प्रियंका चैहान, आदेश कुमार, गौरव, अभिषेक चैधरी आदि ने शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।