निवर्तमान जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा ने शिविर का किया अवलोकन

निवर्तमान जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा ने शिविर का किया अवलोकन
सहारनपुर में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करते पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र।

सहारनपुर। 31वें शिव कांवड़ सेवा संघ, अंबाला रोड द्वारा आयोजित भव्य कांवड़ शिविर में आज पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा ने पहुंचकर शिविर का अवलोकन किया तथा कांवड़ियों की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा कार्यों की सराहना की और आयोजन समिति को सफल एवं सुव्यवस्थित शिविर के लिए शुभकामनाएं दीं।

सभी अतिथियों ने कांवड़ियों की सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए भगवान भोलेनाथ से समस्त श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। 31वां शिव कांवड़ सेवा संघ निरंतर श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है और शिवभक्तों के लिए यह शिविर आस्था, सेवा एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बना हुआ है।

इस अवसर पर संजय फुटेला, संजय कपूर, अश्विनी अरोड़ा, यशपाल त्रेही, एम. एल. शुक्ला, सुशील कक्कड़, सुधीर बुद्धिराजा, पंकज बजाज, डॉ. संदीप तोमर, सार्थक वालिया, गौरव जैन, विपिन सैनी एवं राहुल साहू उपस्थित रहे।