• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में सिंगल डोज की वैक्‍सीन स्पुतनिक लाइट के तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी, जानें Sputnik-V से कितनी अलग

  • September 15, 2021
देश में सिंगल डोज की वैक्‍सीन स्पुतनिक लाइट के तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी, जानें Sputnik-V से कितनी अलग
  • देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई और तेज हो गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत में रूस की स्पुतनिक लाइट वैक्सीन  के तीसरे चरण के ट्रायल की इजाजत दे दी है।

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई और तेज हो गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत में रूस की स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल की इजाजत दे दी है। मालूम हो कि यह सिंगल डोज वैक्सीन है जिसके बाद दूसरे डोज की जरूरत नहीं होगी। भारत में अभी जितनी भी वैक्‍सीन लगाई जा रही हैं उनकी दो डोज लगवानी पड़ती है।

मेडिकल जर्नल ‘द लैंसेट’ में हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन के बाद यह मंजूरी दी गई है। इस अध्‍ययन में पाया गया है कि स्पुतनिक लाइट ने कोविड-19 के खिलाफ 78.6 से 83.7 फीसद की प्रभावकारिता दिखाई है। यह दो डोज वाले अधिकांश टीकों की तुलना में काफी अधिक है। इस साल जुलाई में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति ने स्पुतनिक-लाइट के आपात इस्‍तेमाल को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद औषधि नियामक (DCGI) ने भी स्पूतनिक लाइट के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। यही नहीं देश में इस वैक्‍सीन के तीसरे चरण के ट्रायल की आवश्यकता को भी खारिज कर दिया गया था। उस समय विशेषज्ञ समिति ने कहा था कि स्पुतनिक लाइट के घटक भी स्पुतनिक-वी के समान है। अब स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी मिलने से कोरोना के खिलाफ एक और हथियार के मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

इस बीच रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (Russian Direct Investment Fund, RDIF) ने कहा है कि दो डोज वाली रूसी स्पुतनिक-वी वैक्सीन ने बेलारूस में कोरोना के खिलाफ 97.2 फीसद प्रभावकारिता दिखाई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक जारी बयान में कहा गया है कि जनवरी और जुलाई 2021 के बीच टीकाकरण के 860,000 से अधिक लोगों के आंकड़ों के आधार पर स्पुतनिक-वी की यह प्रभावशीलता मापी गई। जारी बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े भी स्पुतनिक-वी की उच्च सुरक्षा की तस्‍दीक करते हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और एमएम कंसल्टिंग ने वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और एमएम कंसल्टिंग ने वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

  • September 26, 2026
‘मृत यात्री के पास से ट्रेन टिकट न मिलने पर भी मुआवजे का दावा खारिज नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

‘मृत यात्री के पास से ट्रेन टिकट न मिलने पर भी मुआवजे का दावा खारिज नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

  • September 26, 2026
अखिलेश यादव की ‘तलवार’ वाली नसीहत, सपा नेताओं से बोले- मुखबिरों से बचें और सोच-समझकर बोलें

अखिलेश यादव की ‘तलवार’ वाली नसीहत, सपा नेताओं से बोले- मुखबिरों से बचें और सोच-समझकर बोलें

  • September 26, 2026
एशियन गेम्स में मेंस कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

एशियन गेम्स में मेंस कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

  • September 26, 2026
फिर एक साथ आएंगे INDIA ब्लॉक के नेता, 30 सितंबर को दिल्ली में होगी अगली बैठक

फिर एक साथ आएंगे INDIA ब्लॉक के नेता, 30 सितंबर को दिल्ली में होगी अगली बैठक

  • September 26, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस जीतती है तो…’

CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस जीतती है तो…’

  • September 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और एमएम कंसल्टिंग ने वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए September 26, 2026
  • बिना रॉयल्टी अवैध खनन से भरे तीन डंपर पकड़े, सीज September 26, 2026
  • सहारनपुर पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम September 26, 2026
  • कुराश-जूडो में पदक जीतकर लौटीं छात्राएं, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत September 26, 2026
  • रेलवे पेंशनरों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 105 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण September 26, 2026
  • राष्ट्रीय जाट महासभा ने किया संगठन का विस्तार, मुकेश चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष September 26, 2026
  • आगे निकलने की होड़ बनी काल, भूसे में दबकर दो की मौत September 26, 2026
  • ‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला September 26, 2026
  • ‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला September 26, 2026
  • ‘मृत यात्री के पास से ट्रेन टिकट न मिलने पर भी मुआवजे का दावा खारिज नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी September 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021