• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी बने नए वायुसेना प्रमुख, आरकेएस भदौरिया की जगह ली

  • September 30, 2021
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी बने नए वायुसेना प्रमुख, आरकेएस भदौरिया की जगह ली
  • एयर मार्शल वीआर चौधरी बने भारतीय वायुसेना के प्रमुख। आरकेएस भदौरिया की जगह ली। आज रिटायर हो गए आरकेएस भदौरिया। उन्होंने आरकेएस भदौरिया से नए वायु सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। वे चीन के साथ संकट के चरम के दौरान लद्दाख सेक्टर के प्रभारी थे।

नई दिल्ली। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने आरकेएस भदौरिया की जगह ली है। एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी जो चीन के साथ संकट के चरम के दौरान लद्दाख सेक्टर के प्रभारी थे, उन्होंने गुरुवार को एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया से नए वायु सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। निवर्तमान वायुसेना अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया आज वायुसेना से रिटायर हो गए। रिटायरमेंट से पहले निवर्तमान वायुसेना चीफ ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

आरकेएस भदौरिया 42 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। इस दौरान उन्होंने 36 राफेल और 83 मार्क1ए स्वदेशी तेजस जेट सहित दो मेगा लड़ाकू विमान सौदों में अहम भूमिका निभाई थी।

उनका करियर ‘पैंथर्स’ स्क्वाड के साथ MIG-21 की उड़ान के शुरू हुआ था और फिर उसी एयरबेस पर और उसी स्क्वाड्रन के साथ ही समाप्त हुआ। पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने 13 सितंबर को 23 वर्ग, हलवारा में वायु सेना प्रमुख के रूप में एक लड़ाकू विमान में अपनी अंतिम उड़ान भरी।

सितंबर 2019 में आरकेएस भदौरिया ने संभाला था पद

एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने सितंबर 2019 में वायुसेना प्रमुख का पद संभाला था. भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया और वह कई पदों पर रहे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र भदौरिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ पुरस्कार भी जीता। करीब चार दशक की सेवा के दौरान भदौरिया ने जगुआर स्क्वाड्रन और एक प्रमुख वायु सेना स्टेशन का नेतृत्व किया। इसके अलावा उन्होंने जीपीएस का इस्तेमाल कर जगुआर विमान से बमबारी करने का तरीका ईजाद किया। यह साल 1999 में ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में जगुआर विमान की बमबारी में भूमिका से खासतौर से जुड़ा है।

कौन हैं वीआर चौधरी ?

वी आर चौधरी भारतीय वायुसेना में 1982 में शामिल हुए थे और फाइटर-स्ट्रीम से ताल्लुक रखते हैं> वे मिग-29 फाइटर जेट के पायलट रह चुके हैं और पिछले 39 साल के कैरियर में कई कमान और स्टाफ नियुक्तियां कर चुके हैं। वे इससे पहले तक सह-वायुसेना प्रमुख के तौर पर तैनात थे। इससे पहले वे एयरफोर्स एकेडमी में इस्ट्रक्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश

2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश

  • September 2, 2026
अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’

अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’

  • September 2, 2026
DK Shivakumar का बड़ा बयान, बोले- ‘रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से भी बड़ा’

DK Shivakumar का बड़ा बयान, बोले- ‘रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से भी बड़ा’

  • September 2, 2026
AIMIM को झटका, आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- ‘अब लड़ाई सिर्फ BJP से’

AIMIM को झटका, आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ, बोले- ‘अब लड़ाई सिर्फ BJP से’

  • September 2, 2026
सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

  • September 2, 2026
स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए सहारनपुर चैप्टर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित September 2, 2026
  • आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल September 2, 2026
  • 2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश September 2, 2026
  • 3 सितंबर से यहां लगेंगे एक मुश्त समाधान कैंप September 2, 2026
  • एकमुश्त समाधान योजना के लिए वार्डो में लगेंगे कैंप September 2, 2026
  • पुलिस ने संहसपुर निवासी किसान से साइबर ठगो द्वारा ठगे गये दो लाख पिच्छत्तर हजार रूपये वापस कराये September 2, 2026
  • जेब कतरे ने इलेक्टरीक रिक्शा चालक की जेब से दस हजार उडाये September 2, 2026
  • उप्र आउटसोर्स सेवा निगम कर्मचारियों का सुरक्षा कवच: मुख्यमंत्री September 2, 2026
  • ‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज September 2, 2026
  • अखिलेश यादव का बड़ा तंज, बोले- ‘उम्मीद है राम धन की चोरी नहीं होगी’ September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021