मुजफ्फरनगर: शादी के 34 साल बाद पाकिस्तानी मूल की महिला को भारत में मिली ऐसी खुशी, छलक उठे आंसू

मुजफ्फरनगर: शादी के 34 साल बाद पाकिस्तानी मूल की महिला को भारत में मिली ऐसी खुशी, छलक उठे आंसू

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक पाकिस्तानी मूल की महिला जुबैदा को जब शादी के 34 साल बाद भारतीय नागरिकता मिली तो उसकी आंखे छलक पड़ी। वहीं उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं जुबैदा अब इस बात से काफी खुश हैं कि वह अब भारतीय नागरिक की तरह अपने वोट का प्रयोग कर सकेंगी।

पाकिस्तान की रहने वाली जुबैदा बेगम का निकाल 1984 में मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र स्थित रहमत नगर निवासी जावेद के साथ हुआ था। वह 21 जून को भारत आ गईं और इसी दिन से उन्होंने भारत को अपनी सरजमीं मान लिया, लेकिन जुबैदा को तीन दशक तक  इस बात का मलाल रहा कि वह भारत की नागरिक नहीं बन सकीं।

जुबैदा और उनके शोहर जावेद ने 1994 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदान किया था। लेकिन हर बार उनकी वीजा अवधि बढ़ा दी जाती। हालांकि जुबैदा और उनके पति ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार उन्हें उनके आचरण और रहन सहन के आधार पर भारतीय नागरिकता मिल गई।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे