• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में मेयर चुनाव आज, फिर AAP-BJP के भिड़ने के आसार

  • January 24, 2023
दिल्ली में मेयर चुनाव आज, फिर AAP-BJP के भिड़ने के आसार

दिल्ली को महापौर मिलेगी या नहीं यह तो निगम की बैठक में कार्यवाही के समापन के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल निगम ने पार्षदों से लेकर मनोनीत सदस्यों की शपथ कराने और महापौर व उप महापौर के साथ स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली।

नई दिल्ली : दिल्ली को आज महापौर मिलेगी या नहीं यह तो निगम की बैठक में कार्यवाही के समापन के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल निगम ने पार्षदों से लेकर मनोनीत सदस्यों की शपथ कराने और महापौर व उप महापौर के साथ स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली। बैठक जहां खत्म हुई थी वहीं से शुरू होगी।

पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा के अनुसार, चार मनोनीत सदस्यों की शपथ हो चुकी थी। अब वह आगे अन्य मनोनीत सदस्यों की शपथ कराएगी। हालांकि निगम के अनुसार केवल एक सदस्य की ही शपथ हुई है और वह भी गोल्डन बुक पर हस्ताक्षर नहीं कर पाया था।

मनोनीत सदस्यों की शपथ कराई तो हंगामा होना तय

ऐसे में अगर, पीठासीन अधिकारी ने मनोनीत सदस्यों की शपथ कराई तो हंगामा होना तय है, लेकिन हंगामा किस सत्र का होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। हो सकता है आम आदमी पार्टी (आप) महापौर का चुनाव कराने के लिए मनोनीत सदस्यों की शपथ पर विरोध दर्ज कराए और सदन की कार्यवाही को चलने दें।

सदन की तैयारियां पूरी

दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। जहां सिविक सेंटर में पार्षदों की केवल उन गाड़ियों का ही प्रवेश होगा जो निगम द्वारा जारी स्टीकर को लेकर आएंगे। इसके अलावा राजनीतिक दलों की दूसरी गाड़ियों का प्रवेश नहीं होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को सिविक सेंटर के ए ब्लाक भूतल पर कार्यकर्ताओं के लिए स्क्रीन लगाई गई है। जहां पर कार्यकर्ता सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

साथ ही सदन की बैठक चौथे तल पर निर्धारित हैं। जहां पर कार्यकर्ताओं का प्रवेश नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने सदन की सुरक्षा संभाल ली है। करीब 70 पुलिस कर्मी सिविक सेंटर में तैनात रहेंगे। वहीं सदन के भीतर 12 कंमाडो और 70 सिविल डिफेंस वालंटियर्स मार्शल के तौर पर तैनात होंगे।

अलग-अलग बूथों में होगा चुनाव

निगम ने मतदान के लिए दो मतदान बूथों का निर्माण किया है। महापौर के चुनाव के लिए सफेद रंग की मत पेटी, उपमहापौर के चुनाव के लिए हरे रंग की मत पेटी एवं स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुलाबी रंग की मत पेटी निर्धारित की गई हैं।

आज भी नहीं हुआ चुनाव तो अप्रैल तक के लिए टल जाएगी बैठक

दिल्ली नगर निगम में पार्षदों की शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो चुनाव अप्रैल तक के लिए टल सकता है, क्योंकि निगम के महापौर का कार्यकाल 31 मार्च तक ही है। ऐसे में अगर, आज शपथ नहीं हो पाई तो फिर वार्ड समिति और स्थायी समिति के अध्यक्ष का चुनाव कराने का समय नहीं बचेगा। इस चुनाव में भी एक माह का समय लग जाता है।

आम आदमी पार्टी पार्षद दल के नेता मुकेश गोयल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सदन नियमों के मुताबिक चलें और पार्षदों की शपथ साथ ही कार्यसूची में तय किए गए कार्य किए जाएं।

भाजपा की महापौर प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी से आग्रह है कि सदन चलने दे और पार्षदों का शपथ ग्रहण होने थे। ताकि पार्षद जो काम रुके पड़े हैं उन्हें करवा सकें।

 

Post navigation

Prev
Next
‘इतने भावुक न हों’, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर बोले CJI सूर्यकांत

‘इतने भावुक न हों’, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर बोले CJI सूर्यकांत

  • May 25, 2026
Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी

Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी

  • May 25, 2026
फाल्टा में बीजेपी की जीत पर सपा अचरज में! अखिलेश यादव के प्रवक्ता ने कहा- 70 से 75 साल में BJP…

फाल्टा में बीजेपी की जीत पर सपा अचरज में! अखिलेश यादव के प्रवक्ता ने कहा- 70 से 75 साल में BJP…

  • May 25, 2026
ट्विशा शर्मा केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- हम दुखी हैं कि…

ट्विशा शर्मा केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- हम दुखी हैं कि…

  • May 25, 2026
गाजियाबाद: ‘ईद पर बकरा नहीं, केक…’, BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लिखी चिट्ठी, NSA के तहत कार्रवाई की मांग

गाजियाबाद: ‘ईद पर बकरा नहीं, केक…’, BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लिखी चिट्ठी, NSA के तहत कार्रवाई की मांग

  • May 25, 2026
‘इंडिया आउट’ के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा

‘इंडिया आउट’ के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा

  • May 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘इतने भावुक न हों’, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर बोले CJI सूर्यकांत May 25, 2026
  • ‘महंगाई मानव मोदी की फिर से स्ट्राइक’, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर राहुल ने साधा निशाना May 25, 2026
  • Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी May 25, 2026
  • फाल्टा में बीजेपी की जीत पर सपा अचरज में! अखिलेश यादव के प्रवक्ता ने कहा- 70 से 75 साल में BJP… May 25, 2026
  • यूपी में बिजली कट को लेकर CM योगी ने दिए 6 सख्त निर्देश, बोले- ‘शहरों में 24 और गांव में 18 घंटे बिजली सप्लाई हो’ May 25, 2026
  • ट्विशा शर्मा केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- हम दुखी हैं कि… May 25, 2026
  • Assam में ऐतिहासिक कदम! विधानसभा में पेश हुआ Uniform Civil Code Bill, बहुविवाह पर रोक और लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य May 25, 2026
  • गाजियाबाद: ‘ईद पर बकरा नहीं, केक…’, BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लिखी चिट्ठी, NSA के तहत कार्रवाई की मांग May 25, 2026
  • ‘इंडिया आउट’ के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा May 25, 2026
  • ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद बचाने गए टोलकर्मी, तभी दूसरी बस ने रौंदा; 6 की मौत, 26 घायल May 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021