• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश भर में बीते 24 घंटों में आए कोरोना संक्रमण के 38 हजार नए मामले, 560 मरीजों की हुई मौत

  • July 17, 2021
देश भर में बीते 24 घंटों में आए कोरोना संक्रमण के 38 हजार नए मामले, 560 मरीजों की हुई मौत
  • देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार पूरी तरह अभी थमी नहीं है। तीसरी लहर की आशंका के बीच संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना का कहर शुरू हो गया है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ान जारी है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमण के 38 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38,079 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश भर में कोरोना संक्रमण के कारण 560 लोगों की मौत हुई है। इस समय देश में कोरोना के चार लाख 24 हजार सक्रिय मामले हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 97.31 फीसद हो गया है।

बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अभी पूरी तरह थमी नहीं है। तीसरी लहर की आशंका के बीच संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना का कहर शुरू हो गया है। गौरतलब है कि हाल के महीनों में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या अधिक होने के बावजूद, भारत में दूसरी कोविड लहर में मृत्यु दर पहले की तुलना में कम बनी हुई है। हालांकि, दूसरी लहर की मृत्यु दर अभी भी बढ़ रही है क्योंकि कई राज्यों से मौतों की संख्या और बैकलॉग मौतों को जोड़ना जारी है।

देश में 16 जुलाई तक कोरोना के 44.20 करोड़ से ज्यादा सैंपल्स की टेस्टिंग हो चुकी है जिनमें से 19,98,715 सैंपल्स का टेस्ट बीते 24 घंटों के दौरान किया गया। इसके साथ ही देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। बीते एक दिन में देशभर में 42,12,557 कोरोना वैक्सीन की डोज देशभर में लगाई गई है। इसको मिलाकर देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा बढ़कर 39,96,95,879 हो गया है।

देश में कोरोना की स्थिति:

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,079

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 43916

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 560

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3,10,64,908

अब तक ठीक हुए: 3,02,27,792

अब तक कुल मौतें: 4,13,091

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4,24,025

 

Post navigation

Prev
Next
CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी-केजरीवाल का समर्थन, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया!

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी-केजरीवाल का समर्थन, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया!

  • October 14, 2026
CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- मोदी जी, यह इमरजेंसी से भी बुरा!

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- मोदी जी, यह इमरजेंसी से भी बुरा!

  • October 14, 2026
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- ‘सर ऊंचा करके…’

आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- ‘सर ऊंचा करके…’

  • October 14, 2026
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल

‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल

  • October 13, 2026
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, ‘यह धार्मिक मामलों में दखल’

खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, ‘यह धार्मिक मामलों में दखल’

  • October 13, 2026
‘UPI से यूटर्न?’, मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज

‘UPI से यूटर्न?’, मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज

  • October 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी-केजरीवाल का समर्थन, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया! October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- मोदी जी, यह इमरजेंसी से भी बुरा! October 14, 2026
  • 5वीं पास छात्रा नहीं पढ़ सकी हिंदी अखबार, इलाहाबाद हाईकोर्ट हैरान; UP की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल October 14, 2026
  • देवबंद के नितिन गुप्ता बने यूपी बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, देहरादून में हुआ सम्मान October 14, 2026
  • पुलिस के दम पर विपक्ष और युवाओं की आवाज दबा रही सरकार: हाजी फजलुर्रहमान October 14, 2026
  • देवबंद में पालिका की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, कोर्ट में मामला विचाराधीन फिर भी जारी है काम October 14, 2026
  • आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- ‘सर ऊंचा करके…’ October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021