कार्यकर्ता मुख्य विपक्ष की भूमिका का करें निर्वहन: वाहिद

कार्यकर्ता मुख्य विपक्ष की भूमिका का करें निर्वहन: वाहिद
  • सहारनपुर में सपा की बैठक को सम्बोधित करते विधायक आशु मलिक।

सहरनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक कमेटियों को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

स्थानीय अम्बाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने कहा कि निकाय चुनाव का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है। इसलिए हमें संगठन की समीक्षा करते हुए उसे मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें ताकि जनता पार्टी से जुड़ सके।

उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर बूथ कमेटियों को मजबूत करने तथा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाएगा ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिल सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाने का काम करें तथा जनसमस्याओं को उठाकर उनका हरसंभव निस्तारण कराने का काम करें ताकि आम जनता के मन में पार्टी के मन में और अधिक विश्वास कायम हो सके।

विधायक आशु मलिक, पूर्व विधायक मसूद अख्तर व पूर्व मंत्री सरफराज खान ने भी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। बैठक को पूर्व प्रदेश सचिव मजाहिर राणा, पूर्व मंत्री लियाकत अली, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, सपा महानगर अध्यक्ष मौ. आजम शाह, हसीन कुरैशी, पार्षद फहाद सलीम, फैसल सलमानी, मुस्तकीम राणा ने भी सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता चौ. अब्दुल वाहिद व संचालन फैसल सलमानी ने किया।

बैठक में राजकुमार बिरला, अमरीश चौटाला, राजेश शर्मा, अमित खारी, जुमला सिंह, अमरीश लाम्बा, बिट्टू लम्बरदार, कल्याण सिंह, सुधीर गुर्जर, महजबी खान, फुरकान त्यागी, राजवीर यादव, राजकुमार प्रधान, परीक्षित चौधरी, अंकित भास्कर, जसवीर वाल्मीकि, वेदपाली पटनी, सभासद आफताब मलिक, सलीम प्रधान, रीता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे