UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट

UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट

उत्तर प्रदेश में अब मौसम शुष्क हो गया है, दिन में आसमान साफ़ रहता है और दिनभर खिली-खिली धूप निकल रही है. मौसम में आए इस बदलाव की वजह से सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी हुई हैं. लोगों को अब धीरे-धीरे सर्दी के आने का एहसास होने लगा है. प्रदेश में कहीं कोई बारिश के आसार नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अब अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क ही रहेगा. वहीं प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा.

मौसम विभाग के मुताबिक आज 21 अक्टूबर बुधवार को यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा. प्रदेश की सभी 75 जिले आज ग्रीन ज़ोन में बने रहेंगे. कहीं कोई बादलों की आवाजाही या बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान नहीं है. मौसम एकदम साफ़ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी. हालांकि अब धूप ज्यादा तीखी नहीं लग रही है. आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज मौसम साफ़ हैं और दिनभर धूप निकलेगी. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. सुबह हल्की सर्दी का एहसास होगा. लेकिन, दिनभर मौसम सामान्य रहेगा. इसके अलावा सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रयागराज और वाराणसी में भी आज मौसम शुष्क ही रहेगा.

यूपी के अन्य जिलों का मौसम

दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रामपुर, बरेली, कानपुर में भी आज मौसम शुष्क रहेगा. नोएडा-गाजियाबाद में आसमान रहने का अनुमान हैं और दिन में 6 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हल्की हवाएं चलेंगी. यहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान आज 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. अगले सात दिनों में प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होगा.

बीते 24 घंटों में प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा है. यहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बांदा, हमीरपुर, बस्ती और आगरा भी प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे. वहीं हरदोई प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा बरेली, नजीबाबाद, शाहजहांपुर और कानपुर भी प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे.

 

Leave a Reply