कांग्रेस की नीति और नीयत को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता: राहत

कांग्रेस की नीति और नीयत को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता: राहत

देवबंद। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में जनपद शामली के प्रभारी राहत खलील ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीति और नीयत को जनता तक पहुंचा कर राहुल गांधी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

मंगलवार की रात मोहल्ला बेरियान में आयोजित बैठक में राहत खलील ने कहा कि जननायक राहुल गांधी फ्रंट लाइन से सरकार को हर मुद्दे पर घेरकर दबे चुकले लोगों के हक की आवाज उठा रहे हैं और मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों पर खुलकर बोल रहे हैं। नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार खामोश है जबकि राहुल गांधी सरकार से लगातार सवाल पूछ रहे हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी और राहुल गांधी को मजबूती प्रदान करें। इस दौरान हाफिज शाहिद को नगर महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर युसूफ राहत, शाजिया नाज, रिहान कुरैशी, वसीम अहमद, नबील मसूदी, सलीम बेग, अब्दुस्सत्तार, कलीम आदि मौजूद रहे।