मजलिस में शिया विद्वानों ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत पर डाली रोशनी
सहारनपुर। मोहर्रम सन् 1448 हिजरी मजालिस में हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम की शहादत पर रोशनी डाली गयी। मजलिस में शिया विद्वानों ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के भाई व लशकर के सिपहसालार हजरत अब्बास अलमदार अलैहिस्सलाम की शहादत पर रोशनी डाली। मजालिस में सब से पहले मरसिए खानी की गयी मरसिया पढने वालो मे आसिफ अल्वी, सलीस हैदर काजमी, अनवर अब्बास जैदी, हमजा जैदी, सलीम आब्दी, खुवाजा रईस अब्बास आदि रहे।
पहली मजलिस इमामबाड़ा सामानियान मौहल्ला कायस्थान सहारनपुर में हुई जिसको हुज्जत-उल इस्लाम आली जनाब मौलाना हसन हैदर सादिकी साहब ने खिताब फरमाया। दूसरी मजलिस बडा इमामबाड़ा जाफर नवाज में हुई जिसको हुज्जत-उल इस्लाम आली जनाब मौलाना सैय्यद तहकीक हुसैन रिजवी साहब ने खिताब फरमाया। तीसरी मजलिस छोटा इमामबाड़ा अन्सारियान में हुई जिसको हुज्जत-उल इस्लाम आली जनाब मौलाना जहूर मैहदी मौलाई साहब ने खिताब फरमाया। चैथी मजलिस आरिफ हुसैन मरहूम के मकान पर हुई जिसको हुज्जत-उल इस्लाम आली जनाब मौलाना सैय्यद तहकीक हुसैन रिजवी साहब ने खिताब फरमाया। मजलिस में शिया विद्वानो ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के भाई व लशकर के सिपहसालार हजरत अब्बास अलमदार अलैहिस्सलाम की शहादत पर रोशनी डाली। मजलिसों के आखिर मे नौहा खानी की गयी जिसमें अन्जुमने अकबरिया, सोगवारे अन्जुमने अकबरिया व अन्जुमने इमामिया ने नौहा खानी व सीनाजनी की।
8 मोहर्रम की सुबह से ही अजादारों के घरों में नियाजों का अहतेमाम किया गया नियाज करने वालो मे खुवाजा खुर्शीद अखतर, प्यारे मिया, खवाजा रईस अब्बास, आई0 एम0 जैदी, अनवर अब्बास जैदी, नवाजिश रजा, रियाज हैदर जैदी, शाने रजा जैदी, मौहम्मद अली हवारी आदि रहे। हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम की याद नगर मे घर घर सक्काई की गयी। हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम की याद में शिया सोगवार मन्नते मांगतें हैं और अपने बच्चो को सक्का बनाते है। घरों मंे सक्काई की गयी घरो से छोटे-छोटे अलम के साथ निकले और छोटा इमामबाडा अन्सारियान पहुंचकर सक्काई की रस्म पूरी की गयी सक्काई मे शर्बत, चाय, कॉफी, पानी आदि तकसीम (वितरित) किया गया। सक्काई करने वालो में मुख्यतः अली जैब काजमी, मुहम्मद मोहसिन काजमी, मुहम्मद हसन काजमी आरीब काजमी, हुसैन काजमी, मीरान नकवी, मिर्जा मेहरबान पंजेतन, कैफ जैदी तुराब जैदी, अली, आदिल, काशिफ जैदी सलमान हैदर, वासिल, आतिफ, मौहम्मद, लवी, प्रिन्स, जैन, जमन, राजू, काशान, मासूम जैदी, शाने जैदी, मीसम काजमी, मैहदी हसन, अजलान जैदी, अबीर जैदी, अबूजर हसन मैहदी, अली मुर्तजा, जीशान हुसैन, मिर्जा बहजत, अर्सलान, मौ0 गाजी, जुहान हैदर जैदी आदि ने की।
