प्रेरणा क्षेत्र स्तरीय समिति द्वारा भव्य शरबत वितरण एवं जल सेवा कार्यक्रम संपन्न

प्रेरणा क्षेत्र स्तरीय समिति द्वारा भव्य शरबत वितरण एवं जल सेवा कार्यक्रम संपन्न
सहारनपुर में राहगीरों को मीठा शरबत पिलाते प्रेरणा क्षेत्र स्तरीय समिति के पदाधिकारी।

सहारनपुर। हसनपुर चैकी के सामने प्रेरणा क्षेत्र स्तरीय समिति द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत वितरण एवं जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर की धर्मपत्नी श्रीमती स्नेह गुंबर ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर सहारनपुर के महापौर अजय सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर राहगीरों एवं आमजन को शरबत वितरित किया तथा समिति के इस जनसेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान लगभग 5000 गिलास शरबत वितरित कर लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी ने समिति द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा गर्मी के इस मौसम में प्यासे राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, दानदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी।

Leave a Reply