जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता
सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेसजन।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आज काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के राम मंदिर में दान व चढ़ावे में आए ष्रामधन की चोरी व लूटष् के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए इस संबंध मे महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी के साथ अयोध्या के राम मंदिर में दान व चढ़ावे में आए रामधन की चोरी व लूट के विरुद्ध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी विकास पांडे ने ज्ञापन स्वीकार किया और इसे राज्यपाल तक पहुंचाने का कांग्रेसजनों को आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने रामधन की लूट को देश के करोड़ों नागरिकों की आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसके लिए भाजपा और आरएसएस को जिम्मेदार बताया।

संदीप राणा ने कहा कि राम मंदिर हम सभी देशवासियों की आस्था का केंद्र है और यहां दान में आए करोड़ों रुपए की लूट हम सब देशवासियों की आस्था से खिलवाड़ है। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने इस संपूर्ण प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जनमानस की आस्था से खिलवाड़ करने वाले दोषी साजिशकर्ताओं के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शनकरियों में पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी,  जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, सरसावा ब्लाक अध्यक्ष चैधरी गालिब, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोनू पठान,  महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, नीरज कपिल, इकराम खान, प्रभजीत सिंह लांबा, कार्तिक राणा, आदित्य राणा, रजनीश प्रधान, राजू प्रधान, अजय त्यागी, महानगर सेवा दल अध्यक्ष अनुज शर्मा, नसीब खान, दीपक सैनी, शाहाबाज आजाद, अमित शर्मा, मयंक शर्मा, फैज खान, राकेश मोहन शर्मा, जमशेद अली, जमाल अहमद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply