• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

वेस्टइंडीज ने किया पलटवार, दूसरे T20I में मिली भारत को 5 विकेट से हार

  • August 2, 2022
वेस्टइंडीज ने किया पलटवार, दूसरे T20I में मिली भारत को 5 विकेट से हार
  • Ind vs WI 2nd T20I भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था और ये टीम कैरेबियाई गेंदबाजों के सामने 19.4 ओवर में 138 रन पर धराशाई हो गई। वेस्टइंडीज ने जीत के लिए मिले लक्ष्य को 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।

नई दिल्ली।  रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ वार्नर पार्क, सेंट किट्स में खेला। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था और ये टीम कैरेबियाई गेंदबाजों के सामने 19.4 ओवर में 138 रन पर धराशाई हो गई। वेस्टइंडीज के जीत के लिए 139 रन बनाने थे और इस टीम ने ब्रैंडन किंग की 68 रन की पारी के दम पर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 141 रन बनाते हुए मैच में 5 विकेट से ही जीत दर्ज कर ली। पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गई है। मैककॉय को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर आफ द मैच का खिताब दिया गया।

वेस्टइंडीज की पारी, किंग ने लगाया अर्धशतक

वेस्टइंडीज को पहला झटका हार्दिक पांड्या ने काइल मेयर्स को 8 रन पर अश्विन के हाथों कैच करवा कर दिया। कप्तान निकोलस पूरन ने 14 रन बनाए और उन्हें अश्विन की गेंद पर अपना विकेट गंवाना पड़ा। हेटमायर को जडेजा ने 6 रन पर आउट कर दिया। ब्रैंडन किंग ने 52 गेंदों पर 68 रन बनाया और उन्हें आवेश खान ने आउट किया। पावेल को अर्शदीप सिंह ने 5 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद थामस ने नाबाद 31 रन और स्मिथ ने नाबाद 4 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

भारत की पारी, कप्तान रोहित डक पर आउट

भारत की शुरुआत काफी खराब रहा और कप्तान रोहित शर्मा पहली पारी की पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव भी 6 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। पहले मैच में डक पर आउट होने वाले श्रेयस अय्यर ने 10 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। रिषभ पंत ने 12 गेंदों पर 2 छक्के व एक चौके की मदद से तेज 24 रन की पारी खेली, लेकिन अकील हुसैन की गेंद पर कैच आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों पर 31 रन बनाए और जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए और कैच आउट हो गए।

दिनेश कार्तिक इस मैच में नहीं चल पाए और उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 7 रन की पारी खेली। वहीं आर अश्विन 10 रन तो भुवनेश्वर कुमार सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। आवेश खान 8 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया तो वहीं अर्शदीप सिंह एक रन पर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की तरफ से मैककॉय ने 4 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट लिए।

रवि बिश्नोई की जगह आवेश को मिला मौका

भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया और आवेश खान को स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह टीम में शामिल किया गया। वहीं इस मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव किए गए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज : निकोलस पूरन (कप्तान), शामराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पावेल, कीसी कार्टी, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, कीमो पाल, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।

 

 

Post navigation

Prev
Next
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

  • September 17, 2026
श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

  • September 14, 2026
फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

  • September 11, 2026
BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

  • September 10, 2026
मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

  • September 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026
  • शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार September 21, 2026
  • एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू रक्षक ने स्थगित किया काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम September 21, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर सहारनपुर तैयार September 21, 2026
  • चिलकाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार September 21, 2026
  • संत रविदास की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान September 21, 2026
  • एक शाम गणपति बप्पा के नाम, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर September 21, 2026
  • महापौर ने छड़ी पूजन के साथ किया छड़ी मेले का शुभारंभ September 21, 2026
  • ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ विषय पर विशेष व्याख्यान, बचाव को बताया बेहतर स्वास्थ्य का आधार September 21, 2026
  • ‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021