• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कांग्रेस में Prashant Kishor की बड़ी भूमिका पर सोनिया गांधी के फैसले का इंतजार, G-23 के कई नेताओं ने उठाए सवाल

  • September 2, 2021
कांग्रेस में Prashant Kishor की बड़ी भूमिका पर सोनिया गांधी के फैसले का इंतजार, G-23 के कई नेताओं ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
  • चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) को कांग्रेस में शामिल कर बड़ी भूमिका देने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विमर्श लगभग पूरा कर लिया है और वह जल्द ही अंतिम निर्णय लेंगी।

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) को कांग्रेस में शामिल कर बड़ी भूमिका देने को लेकर अंदरखाने चाहे हलचल चल रही हो, मगर पार्टी का मानना है कि इस पर टकराव जैसी कोई बात नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीके की संभावित भूमिका के बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विमर्श लगभग पूरा कर लिया है और वह जल्द ही अंतिम निर्णय लेंगी।

पार्टी ने दिए संकेत, नहीं रुकेगी निर्णय प्रक्रिया

संकेत हैं कि पार्टी के बहुप्रतीक्षित संगठनात्मक बदलाव को अमलीजामा पहनाए जाने के दौरान ही पीके की सियासी एंट्री और भूमिका की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 के कुछ सदस्यों की ओर से पीके को सीधे महासचिव बनाकर कार्य समिति में लाने के प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए जाने की चर्चाओं पर पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि किसी का अलग राय रखना विरोध नहीं है। समूह के कई नेताओं ने पीके को पार्टी में शामिल कर बड़ा रोल देने का पुरजोर समर्थन भी किया है।

सोनिया गांधी जल्‍द करेंगी अंतिम फैसला

कांग्रेस नेता के अनुसार, सोनिया गांधी ने कई वरिष्ठ नेताओं से पीके को पार्टी में शामिल कर बड़ी भूमिका देने के मसले पर अलग-अलग राय-मशविरा की है। इसमें असंतुष्ट समूह के भी कुछ नेता शामिल हैं। उनका यह भी कहना था कि इस मुद्दे पर सोनिया गांधी ने चर्चा की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब अंतिम फैसला उन्हें ही करना है। जी-23 समूह के कुछ नेताओं के ऐतराज से बहुत फर्क नहीं पड़ने वाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जी-23 समूह के कई नेताओं ने प्रस्‍ताव पर उठाए सवाल

गौरतलब है कि जी-23 समूह के प्रमुख चेहरों में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के घर जन्माष्टमी के मौके पर एक बार फिर कई असंतुष्ट पार्टी नेताओं का जमावड़ा हुआ था। इनमें गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, शशि थरूर, मनीष तिवारी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा आदि शामिल थे। समझा जाता है कि इस दौरान हुई आपसी चर्चा में कुछ नेताओं ने पीके को सीधे महासचिव बनाकर पार्टी को उनके हवाले करने की प्रस्तावित योजना पर सवाल उठाए।

यह तर्क दिया गया कि कांग्रेस के अंदर प्रतिभाशाली लोगों की कोई कमी नहीं है कि अचानक बाहर के किसी व्यक्ति को लाकर पार्टी को उसके हवाले कर दिया जाए। हालांकि, जी-23 समूह के कुछ नेता ऐसे भी थे, जिन्हें पीके को कांग्रेस में बड़ी भूमिका देने में कोई खामी नजर नहीं आई और उन्होंने पार्टी हित में इस प्रस्ताव की हिमायत करने की राय जाहिर की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
शोभित विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह में बेटियों का जलवा, 150 स्वर्ण पदकों में 100 पर छात्राओं का कब्जा

शोभित विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह में बेटियों का जलवा, 150 स्वर्ण पदकों में 100 पर छात्राओं का कब्जा

  • October 24, 2026
मुंबई में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: जैश से जुड़ा रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

मुंबई में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: जैश से जुड़ा रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

  • October 24, 2026
‘मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव’, संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप

‘मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव’, संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप

  • October 24, 2026
CM योगी बोले- ‘पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार…’

CM योगी बोले- ‘पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार…’

  • October 24, 2026
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- ‘BJP आपकी पार्टी को खा रही है’

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- ‘BJP आपकी पार्टी को खा रही है’

  • October 24, 2026
‘जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में…’, इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई

‘जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में…’, इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई

  • October 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा October 24, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह में बेटियों का जलवा, 150 स्वर्ण पदकों में 100 पर छात्राओं का कब्जा October 24, 2026
  • देवबंद में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक, स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच पर जोर October 24, 2026
  • सहारनपुर में नॉर्थ इंडिया दिवाली कप-2026 का आगाज, दृष्टि-11 ने चैहान क्रिकेट एकेडमी को 33 रन से हराया October 24, 2026
  • संयुक्त राष्ट्र संघ राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका: शीतल टंडन October 24, 2026
  • यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 468 वाहनों के चालान, छह लाख से अधिक का जुर्माना October 24, 2026
  • घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद October 24, 2026
  • बढ़ा हुआ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए खतरनाक, हृदय रोग का जोखिम अधिक: डॉ. हरिओम त्यागी October 24, 2026
  • शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई October 24, 2026
  • मतदाता सूची से न छूटे कोई पात्र नागरिक, डीएम ने मनोहरपुर में बूथों का किया निरीक्षण October 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021