शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में गिरफ्तार किए गए आरोपी।

मंडी कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई, चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस के तहत चालान

सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

एक ही परिवार के चार सदस्यों पर कार्रवाई

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तैयब पुत्र शाहजहां, तैयबा पुत्री शाहजहां, जैनब पुत्री शाहजहां और फरजाना पत्नी शाहजहां के रूप में हुई है। चारों आरोपी मंडी थाना क्षेत्र के तेलियों का चौक, मोहल्ला सराय अहमद अली के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने चारों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक जगपाल सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रीति और महिला उपनिरीक्षक कोमल पंवार शामिल रहीं।

Leave a Reply