अवैध मदरसे विदेशी फंडिंग से रच रहे देश तोडने की साजिश: विकास त्यागी

अवैध मदरसे विदेशी फंडिंग से रच रहे देश तोडने की साजिश: विकास त्यागी
बजरंगदल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी
  • अवैध मदरसो पर चले बुलडोजर

देवबंद: बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी (Vikas Tyagi) ने प्रदेश सरकार के उस कदम की प्रशसा की है जिसमें प्रदेश सरकार गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को विदेशी फंडिंग पर कार्यवाही करेगी।

विकास त्यागी ने कहा है कि इन मदरसों की आड में विदेशो से धन मंगवाकर देश विरोधी कृत्यो तथा देश को कमजोर करने को अंजाम दिया जा रहा है। यह देश के लिए बहुत बडा खतरा है। सरकार द्वारा देर से लिया गया लेकिन सही फैसला है। सरकार को ऐसे मदरसों के संचालको के विरूद्ध कडी कार्यवाही करते हुऐ उस पैसे की रिकवरी करनी चाहिए तथा उन मदरसों पर बुलडोजर की कार्यवाही भी होनी चाहिए।

गौरतलब है की प्रदेश सरकार कराये गये मदरसो के सर्वे में लगभग साढे आठ हजार मदरसे पुरे तरह है अवैध पाये है। ओर लगभग साढे चार हजार मदरसे विदेशो से फंडिंग भी ले रहे है। जिसमें दारूल उलूम देवबंद भी गैर मान्यता प्राप्त पाया गया है। नवंबर 2022 में हुए सर्वे में 8441 मदरसा बिना मान्यता चलते हुए मिले थे। अब अल्पसंख्यक विभाग परीक्षाएं खत्म होने के बाद कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। दरअसल, 12 बिंदुओं पर हुए सर्वे में ज्यादातर मदरसा संचालकों ने जकात (चंदा) को आय का सोर्स बताया था। शुरुआती जांच में नेपाल, बांग्लादेश और खाड़ी देशों से फंडिंग के संकेत मिले हैं।

विकास त्यागी ने कहा की देवबंद का दारूल उलूम भी पुरी तरह से अवैध है इसलिए इस पर सरकार को कडी कार्यवाही करनी चाहिए।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे