मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के जिलाध्यक्ष बने विकास पंवार, विकास जैन जिला महासचिव
सहारनपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ जनपद सहारनपुर की बैठक में सर्वसम्मति से विकास पंवार को जिलाध्यक्ष तथा विकास जैन को जिला महासचिव चुना गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने कहा कि महासंघ शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और विद्यालयों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
पेपर मिल रोड स्थित एक परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री विनोद आर्य एवं जिला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार की देखरेख में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों और नगरों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से विकास पंवार को जिलाध्यक्ष तथा विकास जैन को जिला महासचिव चुना गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पवन सिंह राठौड़ ने कहा कि महासंघ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था के तहत मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करता रहा है।
उन्होंने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार का विरोधी तथा ईमानदार अधिकारियों का सहयोगी है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विकास पंवार ने सभी विद्यालय संचालकों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में देशबंधु शर्मा, ग्रामीण इंदरौसी, कृष्ण मोहन मिश्रा, श्याम सिंह वर्मा, बलबीर यादव, डॉ. बलवीर सिंह सैनी, सोमवीर शर्मा, रविंद्र कुमार, हेमंत अरोड़ा, विश्वकांत शर्मा, रामपाल सिंह, दिनेश गुप्ता, योगेश गुप्ता, सतीश शर्मा, विशेष सैनी, विजयपाल सिंह, महक सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओमपाल सैनी, प्रवीण शर्मा, संजीव कुमार, दुष्यंत चैधरी, हिमांशु पुंडीर, रोहताश पंवार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौड़ एवं संचालन विकास पंवार एवं बलकार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
