83यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

83यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
सहारनपुर में आयोजित एनसीसी शिविर को सम्बोधित करते कमान अधिकारी कर्नल नविंद्र सिंह मान।

सहारनपुर। एनसीसी निदेशालय लखनऊ के अधीन मेरठ ग्रुप की 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल नविंदर सिंह मान सेना मेडल के नेतृत्व में देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बेरीजमा में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 256 का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में बटालियन के लगभग 500 बालक एवं बालिका एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर के दूसरे दिन समस्त एनसीसी कैडेट,बालक एवं बालिकाओं के कैंप संबंधी समस्त कागजात की जांच कर उन्हें कैंप में शामिल किया गया।

तत्पश्चात कैंप कमांडेंट कर्नल नविंदर सिंह मान एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल तनय कोठियाल ने एनसीसी कैडेट के कैंप में भागीदारी संबंधी दिशा निर्देश दिए अपने लगभग 1 घंटे के संबोधन में कैंप कमांडेंट कर्नल एन.एस.मान सेना मेडल ने एनसीसी कैडेटस को बताया कि आपको अभी से लक्ष्य बनाकर अच्छी सिखलाई कर देश सेवा का संकल्प कर उच्च पदों पर पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। इस कैंप में अधिकतर ऐसे बालक और बालिका प्रतिभाग कर रहे हैं जिनको थल सैनिक कैंप, प्री आईजीसी एवं आरडीसी कैंप दिल्ली तक चयन हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस दौरान कैंप एडजुटेंट कैप्टन राजेश कुमार, कैप्टन सुभाष चंद्र, कैप्टन डा मनीष जायसवाल, चीफ अधिकारी ब्रिजेश पुण्डीर, लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, सूबेदार सतीश थापा, सूबेदार यू बहादुर आले, सूबेदार नक्षत्र सिंह,सूबेदार विक्रम सिंह, बीएचएम नरेंद्र कुमार, सीएचएम सोहनलाल, हवलदार गोविंद थापा, हवलदार जसवीर सिंह, देवसिंह आर्य, किशन सिंहली एवं नायक शिवकुमार तथा देवभूमि संस्थान के प्रबंधन एवं प्रशासन का कैंप के संचालन में बहुत ही सहयोग रहा है।

Leave a Reply