कोई सम्प्रदाय नहीं बल्कि जीवन शैली है सनातन धर्म: संजय गर्ग

कोई सम्प्रदाय नहीं बल्कि जीवन शैली है सनातन धर्म: संजय गर्ग
सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण।

सहारनपुर। पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण ही सनातन धर्म का आधार है। राज्यमंत्री श्री गर्ग दिल्ली रोड स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में सामाजिक संगठन जन चेतना मिशन सहारनपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म कोई संप्रदाय नहीं बल्कि एक जीवन शैली और जीवन  के अनमोल अवसर के सदुपयोग करने की प्रक्रिया की अभिव्यक्ति मात्र है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में  सारे त्यौहार होली, दीपावली, नाग पंचमी, बसंत, संक्रांति, ऋतुओं और पर्यावरण के परिवर्तन पर आधारित है।

उन्होंने सामाजिक संगठनों से आह्वाहन किया कि आज के भौतिकवादी दौड़धूप में प्राकृतिक साधनों के हो रहे असीमित विदोहन और दुरूपयोग के पार्टी लोगो को जागरूक करने का काम करें ताकि प्रदूषित होते पर्यावरण को रोककर नित नए रोगों की और अग्रसर होती मनुष्यता को बचाया जा सके।  कार्यक्रम को आई आई.ए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शीतल टंडन, चेयरमैन एव पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र आहूजा, संयोजक के. एल. गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संस्थापक सदस्यों के रूप में वीरेंद्र भारती, गुलशन नागपाल, देवेंद्र जुनेजा, हरीश अरोड़ा नें संस्था में बीस वर्षों के अपने अनुभव व स्मृतियाँ सांझा की।   कार्यक्रम में अजय चानना, नरेश कुमार, मनोज खुराना, विकास खरबंदा, राजीव लट्टू, रवि खुल्लर, सौरब गोयल, एच एस ग्रोवर, राजेश मेहता, राजीव सैनी, सतेंद्र आहुजा, देवेंद्र जुनेजा, वीरेंद्र भारती, हरीश अरोड़ा, टोनी अल्लाहबादी, गौरव भसीन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गुलशन नागपाल ने किया।

Leave a Reply