गोष्ठी में किया शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श
सहारनपुर। मेरठ खंड शिक्षक विधायक श्री चंद्र शर्मा ने कहा शिक्षकों, प्रधानाचार्य, प्रबंधकों, कार्यकारियों और समाज की अधिकारों की रक्षा, उनका विकास ही उनकी प्राथमिकता है और आगे ही निरंतर ऐसे ही जारी रहेगी। मिशन कम्पाउंड स्थित ब्रज ब्राहमण इंटर कालेज में आयोजित शिक्षक प्रबंधक प्रधानाचार्य की एक गोष्ठी को विधायक श्रीचंद शर्मा मुख्यम अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान सुविधा पर शिक्षा विभाग के नई योजना शुरू कराने समेत उन्होनें विधान परिषद में मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जिसमें कुछ को पूरा कर दिया गया और अन्य मांगों को पूरा कराने का प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर शिक्षक विधायक श्री चंद्र शर्मा ने अपनी एक संकल्प पुस्तिका जारी की।
इस अवसर पर भाजप के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, ब्रज ब्राह्मण स्कूल सोसाइटी के प्रबंधक अंकित शर्मा ने कहा कि प्रबंधक प्रधानाचार्य शिक्षक समाज का महत्पूर्ण अंग है और शिक्षक समाज का आईना होते है। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय शर्मा व उप प्रबंधक सर्वजीत शर्मा ने विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला और विधायक को समस्याओं से अवगत कराया। गोष्ठी में कॉलेज सोसाइटी प्रबंधक पं. अंकित शर्मा, डॉ हरिप्रकाश शर्मा, अध्यक्ष संजय शर्मा, उपप्रबंधक सर्वजीत शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा , उप प्रधानाचार्य जसवंती देवी ने विधायक श्री चंद्र शर्मा को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस दौरान नामित पार्षद निशांत शर्मा, गौरव कपिल, अनुज जैन को संस्था की और से सम्मानित किया गया।
