राहगीरों को पिलाया मीठा शरबत

राहगीरों को पिलाया मीठा शरबत
सहारनपुर में राहगीरों को मीठा शरबत पिलाते पायस एजुकेशनल गु्रप के पदाधिकारी।

सहारनपुर। पांचवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर पायस एजुकेशनल ग्रुप, द्वारा महाराजा अग्रसेन चैक पर राहगीरों के लिए मीठे शर्बत की छबील लगाकर सेवा कार्य किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को शीतल मीठा शर्बत वितरित किया गया।

संस्थान के प्रबंधक पंकज गर्ग ने बताया कि पायस एजुकेशनल ग्रुप द्वारा प्रत्येक वर्ष बड़े मंगलवार के अवसर पर छबील लगाकर जनसेवा की जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की कृपा से संस्थान निरंतर प्रगति कर रहा है तथा विद्यालय परिवार भविष्य में भी सेवा और जनकल्याण के कार्यों को इसी प्रकार जारी रखेगा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राहगीरों की सेवा की। उपस्थित लोगों ने इस पुनीत इस अवसर पर संस्थान के सचिव हर्षित गर्ग, दुर्गेश शर्मा, अमित चैधरी, समाजसेवी आशीष शर्मा, रामकुमार गुप्ता, विद्यालय कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, जितेंद्र यादव, डोली यादव, सारिका, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, प्रवेश कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रीतम सिंह, अनूप सिंह सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply