गाय को राष्ट्रीय गोमाता घोषित करे सरकार: पंडित सतेंद्र

गाय को राष्ट्रीय गोमाता घोषित करे सरकार: पंडित सतेंद्र

देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय गोमाता घोषित करने की मांग की है।

मंगलवार को जारी बयान में पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गाय का विशेष महत्व रहा है और इसे सदियों से पूजनीय माना जाता है। गाय केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला भी है। उन्होंने कहा कि गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार को गाय को राष्ट्रीय गोमाता का दर्जा देकर उसके संरक्षण संबंधी कानूनों को और अधिक प्रभावी बनाना चाहिए। पंडित सतेंद्र शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को राष्ट्रीय गोमाता घोषित किया जाए, जिससे भारतीय संस्कृति और परंपराओं को और अधिक मजबूती मिल सके।

Leave a Reply