गली में सफाई को लेकर विवाद, मां-बेटी सहित तीन घायल

देवबंद। क्षेत्र के गांव राज्जुपुर में गली की सफाई को लेकर हुए विवाद में एक किशोरी और दो महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया कराया गया।

राज्जुपुर निवासी मुजम्मिल और नफीस एक ही गली में रहते हैं। मंगलवार को उसकी बेटी शहला घर के बाहर सफाई कर रही थी। इस दौरान गली का कूड़ा नाली में चले जाने से पानी का बहाव रुक गया और गंदा पानी मुजम्मिल के घर के सामने जमा हो गया। इसी बात को लेकर मुजम्मिल की पत्नी सईदा और नफीस की पत्नी रफत के बीच कहासुनी शुरु हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस बीच मां को बचाने पहुंची शहला भी चोटिल हो गई। परिजनों ने घायलों को गांव में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply