कनिका कपूर के साथ पार्टी में वसुंधरा राजे सिंधिया और दुष्यंत सिंह, खुद को किया आइसोलेट

कनिका कपूर के साथ पार्टी में वसुंधरा राजे सिंधिया और दुष्यंत सिंह, खुद को किया आइसोलेट

हाइलाइट्स

  • कोरोना वायरस से पीड़ित कनिका कपूर ने लखनऊ में हुई एक पार्टी में हिस्सा लिया था
  • इस पार्टी में वसुंधरा राजे सिंधिया, सांसद दुष्यंत सिंह समेत कई नामचीन लोग भी शामिल हुई
  • कनिका के कोरोना पीड़त पाए जाने पर दुष्यंत सिंह और उनकी मां वसुंधरा ने खुद को किया आइसोलेट

लखनऊ
कनिका कपूर (Kanika Kapoor)और लखनऊ में हुई एक पार्टी ने हर किसी को डरा दिया है। कनिका कपूर के कोरोना (Covid-19) पीड़ित पाए जाने पर पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी इस पार्टी में शामिल हुईं। उनके साथ सांसद और उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए। इस पार्टी में मौजूद लोग कई और जगहों पर भी जा चुके हैं, जिसके बाद वसुंधरा राजे सिंधिया और दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए बीजेपी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट किया है। ट्वीट में वसुंधरा राजे सिंधिया ने लिखा है, ‘कुछ दिन पहले दुष्यंत (वसुंधरा के बेटे) और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनपर पर गई थीं। कनिका कपूर, जोकि #Covid19 संक्रमित पाई गई हैं। वह भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’

कहा जा रहा है कि कनिका कपूर 15 मार्च को लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी बीएसपी नेता अकबर अहमद डंपी की तरफ से आयोजित की गई थी और इसी में कनिका शामिल हुईं। उन्होंने एक पार्टी अपने घर पर और दूसरी ताज होटल में दी थी। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में कई नेताओं ने शिरकत की थी। इसमें कथित रूप से यूपी सरकार से जुड़े कुछ लोगों के भी शामिल होने की बात आ रही है।

NBT

कई नामचीन हस्तियो में पार्टी में की शिरकत

वसुंधरा राजे सिंधिया और दुष्यत सिंह भी पार्टी में थे
इसी पार्टी में वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। पार्टी में मौजूद रहे बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह इस पार्टी के बाद संसद भी गए थे। दुष्यंत सिंह के संसद जाने की खबर के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि दुष्यंत सिंह, वसुंधरा राजे और और अन्य लोगों के संपर्क में आए लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।
COVID-19: राजस्थान में स्पेन से वापस आए दंपत्ति पाए गए कोरोना से संक्रमितकोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। देशभर में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं जिनसे डर बढ़ता जा रहा है। आज राजस्थान में स्पेन से आए एक दंपत्ति का टेस्ट पॉजिटिव आया है और वे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले मुंबई में 2 महिलाओं और छत्तीसगढ़ में 1 में कोरोना की पुष्टि हुई है। भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं। विदेशों में फंसे भारतीयों को भी सरकार वापस ला रही है।

कानपुर भी गई थीं कनिका कपूर
लखनऊ के अलावा कनिका कपूर कानपुर में अपने एक रिश्तेदार की पार्टी में भी गईं। कनिका कपूर के रिश्तेदार संजय टंडन का कहना है कि गृह प्रवेश की पार्टी में 15-20 लोग आए थे। अब उन्हें कनिका के पॉजिटिव होने का पता चला। पूरी परिवार सेल्फ आइसोलेशन में चला गया है। कनिका कपूर पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने फ्लू के लक्षण छिपाए और कोरोना के लिए जरूरी स्क्रीनिंग प्रक्रिया से बचते हुए एयरपोर्ट से बाहर आ गई थीं।


यूपी में कोरोना के 23 मामले

लखनऊ में शुक्रवार को 4 नए केस मिलने के साथ ही शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। लखनऊ में इन चार नए मामलों के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 23 तक पहुंच गई है। देशभर में कोरोना वायरस के अबतक 207 कन्फर्म मामले सामने आए हैं। इनमें से 32 विदेशी हैं। 20 ठीक हो चुके हैं और 4 की मौत हो चुकी है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे