‘ये देश आपका ऋणी है’, बस्तर में जवानों से बोले PM मोदी, दिवाली पर दी शुभकामनाएं

‘ये देश आपका ऋणी है’, बस्तर में जवानों से बोले PM मोदी, दिवाली पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में कहा कि आज नक्सल का आतंक खत्म हो चुका है और विकास की बहार शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि मैं दीपावली मनाने आपके बीच बस्तर के जंगलों में आया हूं. पीएम मोदी इस बार दिवाली मनाने सुरक्षाबलों के बीच बस्तर पहुंचे. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना भी साधा. पीएम ने कहा कि पहले की सरकारों को सुरक्षाबलों की फिक्र नहीं थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज पूरा देश, दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय प्रकाश का पावन पर्व मना रहे हैं. दूर-दूर से लोग आपने घर पहुंच रहे हैं. परिवार और परिजनों के साथ मिलने जुलने का ये एक बड़ा महोत्सव होता है और मैं भी दिवाली मनाने आपके बीच पहुंच गया हूं.’