लखनऊ: एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से कई लोगों की जान जाने की आशंका, 22 घायल

लखनऊ: एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से कई लोगों की जान जाने की आशंका, 22 घायल

लखनऊ: सोमवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे लखनऊ के पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गहरी खंती में पलट गई। इस दुर्घटना के समय बस में 53 यात्री सवार थे।

दुर्घटना में कई लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 22 गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस का चालक नशे में था। यात्रियों का आरोप है कि चालक और परिचालक ने राजस्थान से लेकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के दौरान कई जगह रुककर शराब पी थी। इस कारण चालक ने बस को तेज रफ्तार में बेकाबू कर दिया, जिससे यह खंती में पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। डीसीपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम और कई एंबुलेंस मौजूद हैं।

बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस और बचाव दल यात्रियों को निकालने में जुटे हुए हैं। हताहत हुए लोगों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Leave a Reply