स्कूलों में मनाई दीवाली, प्रतियोगिता आयोजित

स्कूलों में मनाई दीवाली, प्रतियोगिता आयोजित

गंगोह: राम कृष्ण मेहता व सीडीकेआर इण्टर कॉलेज में दीपावली पर रंगोली, कार्ड मेकिंग, झालर व फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिनेश चौधरी, प्रदीप कुमार तायल, ईश्वर दयाल गोयल रहे।

सीनियर वर्ग के ग्रुप ‘एफ’ से सारा, कनक, ईशिका, सबा और सिया द्वारा बनाई गई ‘मोर, कलश व लक्ष्मी पादुका’ की रंगोली प्रथम स्थान पर रही। हर्षी, दिव्या, पलक, तानी और आयुशी की रंगौली ‘स्वास्तिक शुभ दीपावली’ द्वितीय स्थान पर रही। ‘मेरे घर राम आयेंगे’ और ‘सर्वशिक्षा अभियान’ की रंगोली भी द्वितीय स्थान पर रही। बेहतरीन सजावट में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply