मेरठ में दीवाली के लिए स्वास्थ्य सेवाएं तैयार, बर्न वार्ड में बेड आरक्षित

मेरठ में दीवाली के लिए स्वास्थ्य सेवाएं तैयार, बर्न वार्ड में बेड आरक्षित

मेरठ में दीवाली के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं और आग से झुलसने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), अर्बन हेल्थ पोस्ट, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

सीएमओ डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है और बर्न वार्ड में भी बेड आरक्षित किए गए हैं।

सीएचसी में 30 बेड और पीएचसी में 4 बेड की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में 300 से अधिक बेड उपलब्ध हैं, जबकि मेडिकल कॉलेज में लगभग 1000 बेड हैं। किठौर के 50 बेड वाले अस्पताल और फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में भी व्यवस्था की गई है।

डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की सर्जिकल यूनिट में बर्न वार्ड की सुविधा है, जिससे जरूरत पड़ने पर झुलसे हुए मरीजों को तुरंत उपचार मिल सकेगा।

इसके अलावा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अस्पतालों को भी निर्देश भेजे जाएंगे ताकि निजी अस्पतालों में भी इमरजेंसी सेवाएं और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें।

 

Leave a Reply