शिविर में एनसीसी कैडेट्स को दिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण

शिविर में एनसीसी कैडेट्स को दिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण
  • सहारनपुर में आयोजित शिविर में प्रशिक्षण हासिल करते एनसीसी कैडेट्स।

सहारनपुर। एनसीसी निदेशालय लखनऊ के अधीनस्थ मेरठ ग्रुप की 83 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी सहारनपुर द्वारा देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बेरी जमापुर में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-256 के आठवें दिन की शुरुआत पीटी परेड एवं योग अभ्यास के साथ हुई।

शिविर के कैंप कमांडेंट एवं कमान अधिकारी कर्नल नविंदर सिंह मान (सेना मेडल) ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों एवं सिविल एजेंसियों से आने वाले विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली जानकारियों को गंभीरता से सीखकर आत्मसात करें तथा समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करें।

कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर अग्निशमन विभाग से पहुंचे एसआई ऋषभ पंवार ने अग्नि सुरक्षा संबंधी डेमो प्रस्तुत करते हुए आग लगने की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण के उपाय बताए। वहीं सहारनपुर पुलिस की साइबर सुरक्षा टीम ने वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर चीफ फायर ऑफिसर बृजेश पुंडीर, कैप्टन डॉ. मनीष जायसवाल, कैप्टन सुभाष चंद्र,  लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, हवलदार नरेंद्र कुमार, सूबेदार नक्षत्र एवं हवलदार देव सिंह ने कैडेट्स को दिया विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण। जसवीर सिंह ने हथियारों के साथ ड्रिल, कंपास पॉइंट तथा .22 राइफल संबंधी जानकारी प्रदान की, जबकि हवलदार गोविंद थापा ने मैप रीडिंग एवं जीपीएस के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया।

Leave a Reply