14 जून को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित: चौ. नीरपाल

14 जून को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित: चौ. नीरपाल
  • सहारनपुर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते चौ. नीरपाल।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) खेल प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 14 जून को दिल्ली रोड स्थित आर प्लाजा होटल में खिलाड़ियों के सम्मान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य सेमिनार आयोजित किया जाएगा

जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित खेल प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी के निर्देशानुसार खेल प्रकोष्ठ की पूरी टीम खिलाड़ियों का सम्मान, देश का स्वाभिमान की भावना के साथ खिलाड़ियों का स्वागत करेगी। उन्होंने बताया कि समारोह में सहारनपुर और मेरठ मंडल के नौ जिलों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। विभिन्न खेलों से जुड़े अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं प्रतिभाएं कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चैधरी, वरिष्ठ नेता मुकेश चैधरी, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक सहित राजदीप सिंह, निकेत मलिक, ब्रह्मपाल पूनिया और आरिफ मलिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply