पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का सहारा बना गुर्जर भवन

पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का सहारा बना गुर्जर भवन
  • सहारनपुर में गुर्जर भवन में ठहरे परीक्षार्थियों को सुविधा मुहैया कराते डा. चंद्रशेखर।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर जनपद में 8, 9 एवं 10 जून को 29 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन द्वारा दूर-दराज से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए सराहनीय पहल करते हुए निशुल्क भोजन, आवास, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

गुर्जर कल्याण महासभा के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए शामली, बागपत, बिजनौर, संभल, गाजियाबाद सहित विभिन्न जनपदों से भारी संख्या में युवक-युवतियां सहारनपुर पहुंचे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की निःशुल्क व्यवस्था गुर्जर भवन में की गई है ताकि उन्हें परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गुर्जर भवन पूर्व में भी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए इसी प्रकार की सेवा प्रदान करता रहा है। यह कार्य जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता एवं समाज सेवा की भावना के साथ किया जा रहा है। डॉ. चंद्रशेखर ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गुर्जर कल्याण महासभा आगे भी समाज हित और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

Leave a Reply