अगले दो-तीन महीने में महाराष्ट्र में फिर बनेगी BJP की सरकार, सियासी सरगर्मी बढ़ी

अगले दो-तीन महीने में महाराष्ट्र में फिर बनेगी BJP की सरकार, सियासी सरगर्मी बढ़ी

औरंगाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने सोमवार को यह कहकर सियासी हल्‍के में भूचाल ला दिया कि अगले दो से तीन महीनों में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि पार्टी ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। केंद्रीय मंत्री औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर परभणी में अयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जलाना लोकसभा सीट से सांसद रावसाहेब दानवे  पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को यह नहीं सोचना चाहिए कि महाराष्ट्र में हमारी सरकार नहीं बनेगी। हम अगले दो-तीन महीनों में महाराष्‍ट्र में भी सरकार बना लेंगे। हमने राज्‍य में सरकार बनाने की रणनीति पर काम किया है। हम (विधान परिषद) चुनावों के खत्म होने का इंतजार रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री रावसाहब के इस बयान को बेहद खास माना जा रहा है। सनद रहे कि आज से ठीक एक साल पहले पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि यह सरकार केवल 80 घंटे तक ही चल पाई थी। बाद में दोनों नेताओं को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि यदि उद्धव ठाकरे के नेतृत्‍व वाली महा विकास अघाड़ी की सरकार गिरती है तो इसकी जगह बनने वाली नई सरकार का शपथ समारोह भोर में आयोजित नहीं होगा जैसा कि एक साल पहले हुआ था।

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी कहा कि पिछले साल की घटनाओं को याद रखने की जरूरत नहीं है। विधान परिषद चुनावों को लेकर फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना भले ही एक साथ लड़ रहे हों फि‍र भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं मुंबई में शिवसेना ने इस बयान पर करारा हमला बोला। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसी भोर अब कभी नहीं आएगी। महा विकास अघाड़ी अगले विधानसभा चुनाव के बाद भी सत्ता पर काबिज रहेगी। भाजपा अगले चार साल तक सत्ता की किरणों को नहीं देखेगी। हम अगला विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे…

हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सैंटर पर मारा छापा, संचालक फरार

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे